कंगना के जन्मदिन पर ‘थलाइवी’ का ट्रेलर रिलीज़ , पूरे ट्रेलर में कंगना का धाकड़ अंदाज़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

एक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘थलाइवी’ के ट्रेलर का इंतज़ार बेसब्री से किया जा रहा था। कंगना के 34वें जन्मदिन पर इस इंतज़ार को खत्म करते हुए ‘थलाइवी’ के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। फिल्म के पहले ट्रेलर में कंगना ने एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी दिखाई है। कंगना का धाकड़ अंदाज़ देखने को मिला है। वह पूरी तरह से ट्रेलर में छाई हुई हैं।

3 मिनट 22 सेकेंड के इस ट्रेलर में कंगना के कई रुप देखने को मिले हैं। यह फिल्म आंध्र प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं जे. जयललिता की जिंदगी पर आधारित हैं। 3 मिनट के इस ट्रेलर में जयललिता के फिल्म अभिनेत्री बनने से लेकर राजनीती के क्षेत्र में अपने नाम का झंडा गाड़ने तक के सफर को दिखाया गया है। 

‘थलाइवी’ का ये ट्रेलर दमदार डायलॉग्स से भरा है। ट्रेलर की शुरुआत इस डायलॉग से होती है कि “वो फिल्म वाली हमें बताएगी कि राजनीती कैसे की जाती है??? ये मर्दों की दुनिया है और हम एक औरत को आगे करके खड़े हैं।” 

ट्रेलर में कंगना कई दमदार डायलॉग्स बोलती दिखी हैं। कंगना के हिस्से में इतने दमदार डायलॉग्स आए हैं कि सुनने वाला ताली बजाने के लिए मजबूर हो जाए। ट्रेलर में एक जगह कंगना बोलती दिखी हैं “आज तूने जिस तरह से भरी सभा में मेरा अपमान किया है वैसा ही चीरहरण कौरवों ने द्रोपदी का किया था, वो सत्ता की लड़ाई भी वो जीती थी, और ये सत्ता की लड़ाई भी मैं जीतूंगी क्योंकि महाभारत का दूसरा नाम है जया”।

अपनी दमदार अदाकारी से कंगना रनौत ने पर्दे पर जयललिता की पूरी जिंदगी को एक बार फिर से जीवंत कर दिया है। जयललिता के किरदार में फिट बैठने के लिए कंगना ने 20 किलो वजन भी बढ़ाया था। 

ट्रेलर में उनके गजब के ट्रांसफोर्मेशन की झलक भी देखने को मिली है। बता दें कि ‘थलाइवी’ हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भी रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन ए.एल विजय ने किया है। कंगना के अलावा फिल्म में अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

Leave a Reply

Next Post

26 मार्च को एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा विरोध प्रदर्शन - हरिद्वार सिंह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर 23 मार्च 2021।  01 मार्च 2021 को नई दिल्ली में आयोजित देश के 10 सेन्ट्रल ट्रेड यूनियन के द्वारा संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया गया है कि भारत सरकार द्वारा लाए गए चारो लेबर कोड बिल के खिलाफ, कोयला उद्योग के निजीकरण/बिक्री के खिलाफ, 11वे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप