असम राइफल्स के जवान ने चलाई गोली, दो जवानों की मौत, पांच घायल; खुद को भी गोली से उड़ाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंफाल 24 जनवरी 2024। हिंसाग्रस्त मणिपुर में ड्यूटी पर तैनात 15 असम राइफल्स के जवान ने खुद को गोली मारने से पहले अपने साथियों पर अंधाधुंध गोली चलाई। इसमें दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है और सभी की हालत स्थिर बताई गई है। घटना मणिपुर के चंदेल जिले में मंगलवार देर रात साजिक तम्पाक इलाके में हुई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, असम राइफल्स ने दो जवानों की मौत की पुष्टि अभी तक नहीं की है। जबकि मणिपुर पुलिस ने कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को, मणिपुर के चंदेल जिले के साजिक ताम्पाक स्थित रानाटॉप पोस्ट पर तैनात 15 असम राइफल्स के एक जवान हवलदार सांगपी बाइट ने कई गोलियां चलाईं। सूत्रों के मुताबिक अपने सहकर्मियों को गोली मारने से पहले शिविर स्थल पर उनके बीच तीखी बहस हुई थी। बहस के दौरान अचानक उसने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें असम राइफल्स के पांच जवान गोली लगने से घायल हो गए। यह भी पता चला है कि दो जवानों ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। हालांकि, अभी असम राइफल्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। घायल सैनिकों को हेलीकॉप्टर से आगे के उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'बैजबॉल में दिलचस्पी नहीं', हैदराबाद टेस्ट से पहले बोले रोहित, बशीर के वीजा विवाद पर कही यह बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 जनवरी 2024। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार (24 जनवरी) को शुरू होगी। सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले ‘बैजबॉल’ की चर्चा काफी हो रही है। ब्रैंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड की टीम के खेलने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप