कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले,कंगना के दफ्तर में BMC की तोड़फोड़ शुरू, कंगना बोलीं- याद रख बाबर, यह मंदिर फिर बनेगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कंगना ने कहा- महाराष्ट्र सरकार और उसके गुंडे मेरी प्रॉपर्टी पर अवैध कार्रवाई करने पहुंचे हैं

उन्होंने कहा- यह सब कुछ नहीं, बल्कि इससे मेरा जोश बढ़ेगा, मैंने वादा किया है कि महाराष्ट्र के गौरव के लिए खून भी बहा दूंगी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09सितम्बर 2020। कंगना रनोट के मुंबई पहुंचने से पहले ही बवाल शुरू हो गया है। वे दोपहर तक मुंबई पहुंचेंगी। इसके पहले ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उनके मुंबई स्थित ऑफिस में अवैध निर्माण को लेकर 24 घंटे में दूसरा नोटिस भेजा। इसके कुछ देर बाद ही बीएमसी की एक टीम बुलडोजर, क्रेन और हथौड़े लेकर पहुंच गई और ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

उधर, कंगना ने इस कार्रवाई पर लगातार 4 ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि यह एक इमारत (ऑफिस) नहीं, राम मंदिर है, आज वहां बाबर आया है। उधर, बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ कंगना के वकील ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। इस पर 12.30 बजे सुनवाई होगी।

कंगना ने कहा कि मेरे आने से पहले ही महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडे मेरे ऑफिस के बाहर पहुंच गए हैं और उसे गिराने की तैयारी कर रहे हैं। कंगना ने कार्रवाई पर पाकिस्तान का जिक्र करते इसे डेथ ऑफ डेमोक्रेसी कहा।

कंगना ने कहा, मैं कभी गलत नहीं थी। मेरे दुश्मनों एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों मुंबई पाक के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) है।

कंगना कार से चंडीगढ़ पहुंची थीं

एक्ट्रेस सड़क के रास्ते मंडी (हिमाचल प्रदेश) से चंडीगढ़ पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। केंद्र ने उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है, इस दौरान 11 सुरक्षाकर्मी हमेशा उनके साथ रहेंगे। इस बीच, मुंबई करणी सेना और रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई ने भी उन्हें प्रोटेक्शन देने का ऐलान किया है। कंगना के मुंबई पहुंचते ही शिवसेना समेत कई अन्य पार्टियों की ओर से विरोध तय माना जा रहा है।

कार्रवाई पर बीएमसी ने कहा

बीएमसी ने कहा, ‘नोटिस मिलने के बाद भी आपने काम जारी रखा। इसलिए नोटिस के मुताबिक, फौरन तोड़फोड़ कर रहे हैं। इसके लिए आप खुद जिम्मेदार हैं। यह काम आपके खर्च पर ही किया जाएगा।’

कंगना ने मुंबई रवाना होने से पहले भी ट्वीट किया

शिवसेना ने आज फिर कंगना के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया

शिवसेना ने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा, ‘राजनीतिक एजेंडे को सामने लाने के लिए देशद्रोही पत्रकार और सुपारीबाज कलाकारों के राजद्रोह का समर्थन करना भी ‘हरामखोरी’ ही है।’

Leave a Reply

Next Post

मोसंबी के फायदे, औषधीय गुणों की खान है मौसमी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मौसंबी का फल याद आते ही मुंह में पानी आ जाता है। मौसंबी को मीठा नींबू भी कहा जाता है। गर्मी के दिनों में प्यास बुझाने के लिए मीठे नींबू का जूस अमृत की तरह लगता है। मौसंबी में अनेक तरह के विटामिन्स होते हैं, इसमें […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप