भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, मैकस्वीनी नया चेहरा, इंगलिस को भी मौका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सिडनी 10 नवंबर 2024। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए टीम का एलान कर दिया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से पहचानी जाने वाली इस सीरीज के पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को 13 सदस्यीय टीम का एलान किया। डेविड वॉर्नर के रिप्लेसमेंट के तौर पर नाथन मैकस्वीनी को टीम में शामिल किया गया है। मैकस्वीनी भारत-ए के खिलाफ तीन अनाधिकारिक मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के कप्तान भी हैं। वॉर्नर संन्यास ले चुके हैं। अब मैकस्वीनी पर्थ टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं। इसके अलावा विकेटकीपर जोश इंगलिस को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पर्थ में होने वाला पहला टेस्ट 22 नवंबर से खेला जाएगा। ओपनिंग स्पॉट के लिए मैकस्वीनी की लड़ाई कैमरन बैनक्रॉफ्ट, सैम कोन्सटास और मार्कस हैरिस जैसे खिलाड़ियों से थी।

मिचेल मार्श की टेस्ट टीम में वापसी
इसके अलावा ऑलराउंडर मिचेल मार्श की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वह पिछले काफी समय से चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर थे। कैमरन ग्रीन के बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से मिचेल मार्श की वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, ‘मैकस्वीनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और हमें उम्मीद है कि आगामी सीरीज में भी वह मजबूती से खेलेंगे। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया ए के लिए उनका प्रदर्शन उनके पक्ष में रहा और हम समझते हैं कि वह टेस्ट स्तर पर अवसर के लिए तैयार हैं। इसी तरह इंगलिस ने भी शेफील्ड शील्ड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और टेस्ट टीम में जगह के हकदार हैं।

इंगलिस ने शेफील्ड शील्ड में किया था शानदार प्रदर्शन
मैकस्वीनी और इंगलिस जैसे दो अनकैप्ड खिलाड़ियों के अलावा तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की भी टीम में वापसी हुई है। वह कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के बैकअप होंगे। 29 वर्षीय जोश इंगलिस को शामिल करना एक आश्चर्यजनक फैसला है क्योंकि एलेक्स कैरी के रूप में टीम में पहले से ही एक विकेटकीपर है। हालांकि, इंगलिस को मौजूदा शेफील्ड शील्ड सीजन में उनके शानदार फॉर्म के लिए पुरस्कृत किया गया है। वेस्ट ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पर्थ में बैक-टू-बैक शतकों के साथ राष्ट्रीय चयन के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की थी। इंगलिस ने क्वींसलैंड के खिलाफ 122 और 48 रन बनाए, इसके बाद तस्मानिया के खिलाफ 101 और नाबाद 26 रन बनाए। अब यह देखने वाली बात होगी कि इंगलिस को पर्थ टेस्ट में कैरी पर तरजीह दी जाती है या नहीं।

मैकस्वीनी का प्रथम श्रेणी में शानदार प्रदर्शन
मैकस्वीनी भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं और उनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ए ने पिछले दो हफ्ते में भारत ए पर लगातार दो जीत दर्ज की है। क्वींसलैंडर, जो अब दक्षिण ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व कर रहा है, ने मैके में शुरुआती मैच में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे मैकस्वीनी ने 39 रन की पारी और नाबाद 88 रन की पारी खेलकर प्रभावित किया था। ऐसे में चयनकर्ताओं ने एमसीजी में भारत-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक मैच में उन्हें सलामी बल्लेबाज की भूमिका में प्रमोट किया गया। सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने प्रथम श्रेणी डेब्यू में मैकस्वीनी ने पहली पारी में 14 रन बनाए। हालांकि, उन्होंने दूसरी पारी में अधिक संयम दिखाया। हैरिस और बनक्रॉफ्ट के शून्य पर आउट होने के बाद शीर्ष क्रम को स्थिर करने के लिए लगभग 100 मिनट बल्लेबाजी की और 69 गेंदों का सामना किया। मैकस्वीनी ने सैम कोन्सटास के साथ 47 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई और ऑस्ट्रेलिया-ए टीम को जीत दिलाई।

पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

शेयर करेसुनील सोनी के समर्थन में सांसद बृजमोहन समेत चार मंत्री और एक दर्जन से ज्यादा विधायक उतरे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 नवंबर 2024। रायपुर में आयोजित एक भव्य रोड शो में आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप