मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीपैड पर जोरदार स्वागत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर, 12 मई 2023। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकलतरी पहुंचे। स्कूल मैदान में हेलीपैड पर मुख्यमंत्री जी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आज लगातार दूसरा दिन है। सीएम बघेल आज अकलतरी में रीपा गतिविधियों का अवलोकन, लखराम में मंदिर दर्शन के बाद  बेलतरा में आम जनता एवम् सामाजिक संगठन के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री जी का राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह,विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर,अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभयनारायण राय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी व विजय पांडेय, संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग, आईजी बीएन मीणा, कलेक्टर सौरभ कुमार, एसपी संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ महतारी के माथे पर कलंक, एक बदनुमा दाग साबित हो रहे हैं भूपेश- भाजपा

शेयर करेमानवता के विरुद्ध अपराध का मुक़दमा भी दर्ज होना चाहिए भूपेश बघेल पर भाजपा मुंह से निवाला, सर से छत, पीने का पानी, इलाज सब छीन लिया कांग्रेस ने।कोयला, सीमेंट, आयरन, ज़मीन, रेत सब खा गयी। विश्वासघात किया है, ‘हाथ’ रंगे हैं इसके छत्तीसगढ़ियों के भरोसे के खून से […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान