ब्लैक साड़ी में निकिता रावल का बीच लुक छाया

admin
शेयर करे

सनसेट के बीच निकिता का सिनेमाई अंदाज़

ग्लैमर और इनोवेशन की मिसाल बनीं निकिता रावल

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 सितंबर 2025। बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टाइल आइकन निकिता रावल एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। वह हमेशा ग्लैमर और नए ट्रेंड्स को मिलाने के लिए जानी जाती हैं, और इस बार उन्होंने फैशन के साथ टेक्नोलॉजी को भी शानदार अंदाज़ में जोड़ा है। निकिता ने हाल ही में जेमिनी की नई प्रॉम्प्ट फ़ीचर को एक्सप्लोर किया और इसके साथ ही बीच पर अपने ब्लैक साड़ी लुक से फैन्स का दिल जीत लिया। उनका यह लुक पारंपरिक शालीनता और मॉडर्न ग्लैमर का बेहतरीन मेल साबित हुआ। डूबते सूरज की सुनहरी रोशनी और समुद्र का नज़ारा इस अंदाज़ को और भी दिलकश बना रहा था।

अपने अनुभव को साझा करते हुए निकिता रावल ने कहा, “जेमिनी का नया प्रॉम्प्ट फ़ीचर वाकई कमाल का है। यह हमें विचारों को एक विज़न में बदलने और अपनी क्रिएटिविटी को और गहराई से एक्सप्लोर करने का मौका देता है। मुझे हर नए ट्रेंड के साथ अपडेट रहना पसंद है, और यह फ़ीचर इस सफ़र को और रोमांचक बना देता है।”

निकिता का यह अंदाज़ दिखाता है कि वह सिर्फ़ फ़ैशन के मामले में ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को अपनाने में भी हमेशा आगे रहती हैं। उनका बीचसाइड ब्लैक साड़ी लुक यह साबित करता है कि वह क्लासिक ख़ूबसूरती और आधुनिक इनोवेशन को बखूबी मिलाना जानती हैं।

Leave a Reply

Next Post

राजभाषा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत एसईसीएल में अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का सफल आयोजन संपन्न

शेयर करेदिग्गज कवियों की उपस्थिति ने महफिल को गुलजार कर दिया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 26 सितंबर 2025। एसईसीएल वसंत विहार स्थित टैगोर हाल मे दिनांक 25.09.2025 को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमति शशि दुहन, श्रद्धा महिला मण्डल उपध्यक्षा श्रीमति इप्शिता दास, […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ