गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के राजमेरगढ़ गांव में आकाशीय बिजली का कहर, 11 मवेशियों की गई जान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 17 मई 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला क्षेत्र अंतर्गत दूरस्थ पहाड़ी ग्राम राजमेरगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 11 मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जंगल में चरने गए मवेशी वापस गांव लौट रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार तेज गर्जना के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से 11 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत सभी मवेशी ग्राम राजमेरगढ़ निवासी नाथूराम यादव के बताए जा रहे हैं। बताया गया कि रोजाना की तरह सभी मवेशी सुबह जंगल चरने गए थे और शाम को लौटते समय यह हादसा हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एक साथ 11 मवेशियों की मौत से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पशुपालन ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है, ऐसे में इस हादसे से परिवार पर संकट खड़ा हो गया है। मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासनिक अमला मौके का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई में जुट गया है। वहीं प्रभावित पशुपालक के लिए मुआवजा प्रकरण तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

बीजापुर के पोन्दुम गांव में आकाशीय बिजली गिरी, 10 मवेशियों की मौत, प्रशासन से मुआवजे की गुहार

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पोन्दुम गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई है। घटना शनिवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद गांव में पशुपालकों में शोक और चिंता का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, सभी मवेशी खेत और खुले स्थान में थे। इसी दौरान अचानक शाम को मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से प्रभावित पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

मृत मवेशियों के मालिकों में लक्ष्मण हपका, बुधराम हपका और दशरथ बघेल के दो-दो मवेशी शामिल हैं, जबकि पिंकी बघेल, सुंदरी हपका, आसमती हपका और मन्नू हपका के एक-एक मवेशी की मौत हुई है। अधिकांश मवेशी सफेद रंग के बताए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। एक साथ 10 मवेशियों की मौत से प्रभावित परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कर प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने प्राकृतिक आपदा से हुए इस नुकसान पर दुख जताते हुए शासन से शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने किया सिंदूर पार्क का उद्घाटन, कहा- भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और शौर्य को समर्पित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और शौर्य को समर्पित ‘सिंदूर पार्क’ का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सीएम साय ने कहा कि सिंदूर पार्क भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और शौर्य […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप