T20 विश्व कप 2021 के फाइनल में क्यों होनी चाहिए भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत, पाक कोच ने बताया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुबई 29 अक्टूबर 2021। पाकिस्तान टीम के अंतरिम कोच सकलेन मुश्ताक ने कहा है कि उनको बहुत अच्छा लगेगा अगर भारत और पाकिस्तान की टीम आइसीसी टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ें। भारत और पाकिस्तान के बीच इस मेगा इवेंट में सुपर 12 का मुकाबला खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान को जीत मिली थी और अब सलकेन मुश्ताक चाहते हैं कि दोनों टीमों की भिडंत फाइनल मैच में हो। सकलेन ने इसका कारण भी बताया है कि फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर क्यों होनी चाहिए। 

भारत को 10 विकेट और न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराने के बाद पाकिस्तान की टीम का अजेय अभियान जारी है। पाकिस्तान को अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान से भिड़ना है। इसी मैच से पहले सकलेन मुश्ताक ने वर्चुअल प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, “जब आप विश्व चैंपियन बनने की मानसिकता के साथ आते हैं तो आप प्रतिद्वंद्वी के बारे में नहीं सोचते हैं।” पाकिस्तान की टीम साल 2009 में टी20 विश्व कप जीत चुकी है।

उन्होंने कहा, “आप सोचते हैं कि जो भी टीम हमारे सामने होगी, हमें उसके सामने अच्छा खेलना है और जो आपको करना है और जो करना चाहते हैं, आप वही करते हैं। इसलिए हम दिन-ब-दिन उसी तर्ज पर सोच रहे हैं कि अगले चरण में जो भी हमारे खिलाफ होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे। यदि आप विश्व चैंपियन बनना चाहते हैं तो आपको आवश्यकताओं को पूरा करना होगा – कठिन होना, अच्छी तरह से तैयार होना, और दूसरों से अलग क्रिकेट खेलना, और यह दर्शाता है कि आप एक वास्तविक विश्व कप विजेता हैं। यदि आप विश्व चैंपियन बनना चाहते हैं तो आपको पूरी तरह से तैयार होना चाहिए, ताकि दुनिया वास्तव में आपको पहचान सके।

सकलेन का कहना है, “अगर भारत हमारे साथ फाइनल में जगह बनाता है, तो यह बहुत अच्छी बात होगी, क्योंकि मुझे लगता है। ऐसा इसलिए नहीं है, क्योंकि हम उन्हें हराकर बड़े नेतृत्व वाले बन गए, बल्कि इसलिए कि वे एक मजबूत टीम हैं, हर कोई उन्हें पसंदीदा मानता है। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया भी हमेशा कठिन क्रिकेट खेलते हैं। किसी के हाथ में परिणाम नहीं होता है, लेकिन जो हमारे हाथ में है वह है हमारी प्रक्रिया, हम कैसे योजना बनाते हैं, हमारी प्रतिबद्धता, हम कैसे लड़ते हैं और वापसी करते हैं और जिन चीजों को हम नियंत्रित कर सकते हैं, इसलिए हम परिणामों और प्रतिद्वंद्वी पर ध्यान केंद्रित नहीं करते हैं। अगर भारत फाइनल में आता है तो यह आइसीसी, दुनिया भर के प्रशंसकों और विश्व क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा होगा। हर कोई इसका आनंद उठाएगा। एक और मैच से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे।

Leave a Reply

Next Post

बदलाव की ओर बढ़े कदम: महिलाओं के लिए एनडीए के खुले दरवाजे, सेना प्रमुख बोले- 'कुछ सालों बाद हम महिलाओं को अपने बराबर देखेंगे'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पुणे 29 अक्टूबर 2021। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(एनडीए) ने अपने दरवाजे महिलाओं के लिए खोल दिए हैं। इस साल एनडीए की होने वाली परीक्षा में महिला उम्मीदवार भी भाग ले सकती हैं। इस ऐतिहासिक कदम पर सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि एनडीए में महिलाओं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की