सत्ता पर काबिज रहने के लिए भाजपा कर रही है हिंदू-मुस्लिम एकता तोड़ने की कोशिश : टीएमसी सांसद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 07 दिसंबर 2025। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी (हिंदू) और मुस्लिम समुदायों की एकता को भंग करने की कोशिश कर रही है। बनर्जी ने कहा कि ‘संहति दिवस’ (एकता दिवस) हर साल 6 दिसंबर को मनाया जाता है और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी इसे उस समय से आयोजित करती आ रही हैं जब वह युवा कांग्रेस नेता थीं। उन्होंने याद दिलाया कि 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के बाद हुए दंगों के दौरान वह (ममता) कोलकाता के प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए पहुंची थीं।

टीएमसी नेतृत्व द्वारा यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आयोजित कार्यक्रम में कल्याण ने आरोप लगाया, “भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) केंद्र में सत्ता में बने रहने के लिए हिंदुओं और मुसलमानों की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है।” कल्याण ने कहा कि देश की आज़ादी सभी समुदायों हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध, ईसाई आदि के संघर्ष से मिली है। उन्होंने कहा, “यह नहीं हो सकता कि आप (भाजपा) सिर्फ एक ही धर्म को साथ लेकर चलेंगे।” उन्होंने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी धर्मों के लोग साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

रुपाली सूरी का ग़ज़ब का रेड कार्पेट चार्म

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 08 नवंबर 2025। तोईफ़ा 2025 का रेड कार्पेट जितना सितारों से जगमगाता रहा, उतना ही एक लम्हा सबकी यादों में कैद हो गया और वह लम्हा था रुपाली सूरी के वॉक का। गुलाबी लिबास में चमकती रुपाली की एंट्री ने जैसे पूरे माहौल […]

You May Like

बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट