छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा यू-टर्न: इन 21 जिलों में आज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

admin
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 04 जून 2026। छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत का दौर जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में नमी बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा गतिविधियां तेज हो सकती हैं। राजधानी रायपुर समेत मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की जा सकती है।

तापमान में दिखा अंतर
प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी राजनांदगांव में महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरी ओर पेंड्रा रोड सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

राजधानी में भी राहत के आसार
रायपुर में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने शहर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है।

कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा क्षेत्र में सबसे अधिक 3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं कोरबा और पेंड्रा रोड में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा मैनपाट, कटघोरा, सूरजपुर, कांसाबेल और अन्य क्षेत्रों में भी वर्षा दर्ज की गई।

Leave a Reply

Next Post

पति-पत्नी और कांड: फार्म हाउस में बीवी से मारपीट, बचाने आए साथियों ने लाठियों-डंडों से पीटकर युवक की ले ली जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भिलाई 04 जून 2026। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहंदी स्थित एक फार्म हाउस में एक युवक की हत्या कर दी गई है। उसके दो साथियों ने लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से पीट-पीटकर उसे मार डाला। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला