गेहूं की खुशबू से बाजार की दस्तक तक, पेशवा व्हीट ला रही आईपीओ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 22 सितंबर 2026। गेहूं आधारित उत्पादों के प्रसंस्करण और आपूर्ति से जुड़ी कंपनी पेशवा व्हीट लिमिटेड अपना ₹53.52 करोड़ का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 सितंबर 2026 को खोलने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 28 सितंबर को बंद होगा और इसके शेयर बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने प्रस्तावित हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा ₹95 से ₹101 प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी कुल 52.99 लाख इक्विटी शेयरों का इश्यू लेकर आ रही है। इसमें 50.04 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है। आवेदन के लिए लॉट साइज 1,200 शेयर है। अपर प्राइस बैंड के आधार पर खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश ₹2,42,400 होगा।

कंपनी के मुताबिक, आईपीओ से जुटाई गई राशि में से ₹6.69 करोड़ प्लांट एवं मशीनरी, ₹5.01 करोड़ सिविल कंस्ट्रक्शन और ₹26.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

कंपनी के एमडी राहत अली सैयद ने कहा, “आईपीओ हमारी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे प्लांट, इंफ्रास्ट्रक्चर और वर्किंग कैपिटल में निवेश के जरिए हमारी परिचालन क्षमता और बाजार पहुंच मजबूत होगी।” कंपनी के अनुसार, अहमदाबाद, राजकोट और सूरत के ऑफलाइन बाजार प्रतिभागी आईपीओ के लिए करीब ₹58-60 का ग्रे-मार्केट प्रीमियम संकेतित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

स्पेसएक्स को मिलेगी वाइल्डलाइफ की जमीन

शेयर करेकोर्ट ने खारिज की अंतरिम रोक की मांग; भड़के पर्यावरण समूह छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           वॉशिंगटन, 22 सितंबर 2026। अमेरिका की एक संघीय अदालत ने टेक्सास में एक जमीन अदला-बदली (लैंड स्वैप) समझौते के तहत अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को 700 एकड़ से अधिक वन्यजीव अभयारण्य की जमीन सौंपने […]

You May Like

स्पेसएक्स को मिलेगी वाइल्डलाइफ की जमीन....|....गेहूं की खुशबू से बाजार की दस्तक तक, पेशवा व्हीट ला रही आईपीओ....|....माउंट मैरी फेयर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश....|....50 करोड़ की फिरौती की धमकी ने सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए: दीपक बैज....|....इटली में बुर्का और नकाब पर बैन लगेगा....|....सनथ जयसूर्या बोले- वैभव सूर्यवंशी भारत का फ्यूचर....|....भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 20 अक्तूबर से होगा लागू....|....किम के नए मिसाइल दागने से बढ़ा तनाव....|....समुद्र के अंदर बिजली बनाने में वैज्ञानिक कामयाब....|....भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत, मचा कोहराम