थाना सिटी कोतवाली द्वारा मोटर सायकल चोरी के आरोपी को दिन भर मेहनत के बाद गिरफ्तार कर,भेजा जेल

शेयर करे

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 303 (2) बी.एन.एस. के तहत की गई कार्यवाही

( थरुण निषाद )

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 09 मई 2025। संक्षिप्त विवरण:*-दिनांक 11.04.25 को प्रार्थी अपने किराए के मकान में करीब 09:30 बजे अपने दोस्त अरुण देवांगन ग्राम भटगांव से मो.सा. क्र. सी.जी.05 एस.6752 कीमती करीबन 15,000/-रु. को अपने काम से मांगकर लाकर अपने घर में लॉक करके घर अंदर गया और खाना खाकर सो गया। प्रार्थी जब दिनांक 12.04.25 को सुबह 08:00 बजे देखा तो खड़े किए स्थान पर मो.सा. नही था,तब प्रार्थी अपने मकान मालिक सूरज सेन तथा वासुदेव सेन को बताया तो मकान मालिक अपने घर के सीसीटीव्ही. कैमरा को देखा तो गजेन्द्र बांधे पिता प्रकाश बांधे सतनामी पारा जोधापुर धमतरी ने मो०सा०को चोरी कर ले गया हैं।

 जिसे अपने स्तर पर पता तलाश किया नही मिलने पर दिनांक 07.05.25 को थाना सिटी कोतवाली धमतरी पहुंचकर प्रार्थी लिखित आवेदन दिया गया। जिस पर तत्काल धमतरी पुलिस द्वारा प्रार्थी के कथन एवं सीसीटीव्ही. फुटेज के आधार पर आरोपी का पता तलाश कर आरोपी को उनके घर के पास घुमते पकड़कर गवाहों के समक्ष पूछताछ किया गया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और चोरी की मो.सा. को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। 

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप०क्र.118/25 धारा 303 (2)बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी का नाम*:- गजेन्द्र बांधे पिता प्रकाश बांधे उम्र 19 साल सा० सतनामीपारा जोधापुर धमतरी,थाना सिटी कोतवाली, जिला-धमतरी (छ.ग.) उपरोक्त कार्यवाही में प्रआर० हरिशंकर सिन्हा, आर०महेश्वर ध्रुव,मिथिलेश तिवारी,रुपेश रजक ,भूपेंद्र पदमशाली का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Next Post

केनरा रोबेको ने लॉन्च किया केनरा रोबेको मल्टी एसेट एलोकेशन फंड

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 मई 2025। भारत के दूसरे सबसे पुराने एसेट मैनेजर, केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड ने आज केनरा रोबेको मल्टी एसेट एलोकेशन फंड के लॉन्च का ऐलान किया है। यह एक ओपन-एंडेड हाइब्रिड फंड है जिसका लक्ष्य बाजार के अच्छे प्रदर्शन के समय अल्फा […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ