महादेव एप घोटाले में बघेल को अब सीबीआई ने बनाया आरोपी, कहा- लाभार्थियों में थे शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 अप्रैल 2025। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महादेव सट्टेबाजी एप घोटाल में दर्ज की गई एफआईआर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को एक आरोपी के रूप में नामित किया है। सीबीआई ने कहा है कि बघेल घोटाले के लाभार्थियों में से एक हैं। इससे पहले, छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस घोटाले में दर्ज एफआईआर में बघेल का नाम शामिल था। ईओडब्ल्यू ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से इस मामले में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी।

बघेल को एफआईआर में 19 नामजद आरोपियों में से छठे आरोपी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। राज्य सरकार किसी मामले की जांच को सीबीआई के पास भेजती है तो प्रक्रिया के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी राज्य पुलिस की एफआईआर को अपने मामले के रूप में पुनः पंजीकृत करती है। एफआईआर को जांच का प्रारंभिक बिंदु मानते हुए, केंद्रीय एजेंसी मामले की जांच करती है और अपने निष्कर्षों को अंतिम रिपोर्ट के रूप में विशेष अदालत को सौंपती है, जिसमें प्राथमिकी के आरोप शामिल हो भी सकते हैं और नहीं भी। इस साल 26 मार्च को सीबीआई ने बघेल के आवास समेत 60 ठिकानों पर छापे मारे थे और उनकी तलाशी ली थी। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम हेमंत सोरेन आदिवासी छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल हुए, दो दिन छुट्टी का एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 02 अप्रैल 2025। झारखंड में प्राकृतिक पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बता दें कि सरहुल झारखंड के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। सरहुल के मौके पर रांची के आदिवासी छात्रवास में आयोजित सरहुल कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान