सत्ता हाथ से फिसल जाने की पीड़ा रमन सिंह से सहन नहीं हो रही है : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रमन सिंह जी अपनी झुंझलाहट, बौखलाहट और गुस्सा छोटे अधिकारियों,

कर्मचारियों को धमकी देकर न निकाले

रमन सिंह जी का यह आचरण गरिमा के अनुरूप नही है

रमन सिंह जी को विपक्ष की भूमिका निभाने का मतदाताओं ने दिया है जनादेश

जनादेश का अपमान करे रमन सिंह जीः त्रिवेदी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 19 दिसंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कवर्धा में बुरी तरह से हुये विफल हुये किसान महापंचायत के कार्यक्रम को लेकर रमन सिंह द्वारा छोटे प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाये गये आरोपों में कोई सत्यता नहीं है। कार्यक्रम परिवर्तन को लेकर छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगा रहे रमन सिंह विपक्ष की भूमिका को ही लेकर खुद संशय में हैं। रमन सिंह जी और भाजपा को कांग्रेस सरकार के विपक्ष की भूमिका निभाना है लेकिन वे तो छोटे अधिकारियों पर हमला बोल रहे है और छोटे अधिकारियों, कर्मचारियों का विरोध करने को अपना काम समझ बैठने की बड़ी भूल कर बैठे है। छोटे अधिकारियों को लेकर रमन सिंह द्वारा प्रयोग की गयी भाषा बेहद असंतुलित असंयमित और अमर्यादित है। 

रमन सिंह के आरोपों पर कड़ा प्रतिवाद करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पैसा लेकर नियुक्ति का खेल 15 साल तक रमन सिंह सरकार में खूब चला लेकिन अब बंद हो चुका है। रमन सिंह के बयान में इस खेल के बंद हो जाने का दर्द साफ झलक रहा है। 15 साल के कार्यकाल के आखरी-आखरी में कहे अधिकारियों ने रमन सिंह सरकार में वादा सौदा करके नियुक्यिं लेती और सत्ता जाने के बाद रमन सिंह सरकार को बड़ी राशि का भुगतान नहीं किया। इसी का हिसाब किताब रमन सिंह जी करना चाह रहे है। रमन सिंह जी की यह सोचना कि इस प्रकार की धमकी देकर 15 साल सरकार का बकाया पैसा मिल जायेगा तो यह गलत है। 

कवर्धा में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा धमकी और आतंक भरी भाषा के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अधिकारी, कर्मचारियों के लिए जिस धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया है, वह उनकी गरिमा के अनुरूप नही है। पद से हटते ही, सत्ता हाथ से जाते ही इतना बौखला गये रमन सिंह की छोटे-छोटे अधिकारी, कर्मचारी को धमकी दे रहे है। प्रदेश की जनता, मीडिया अधिकारी, कर्मचारी भी समझ रहे है कि रमन सिंह जी गुस्सा हाथ से सत्ता फिसल जाने का है। सत्ता हाथ से फिसल जाने की पीड़ा रमन सिंह जी से सहन नही हो रही है। रमन सिंह जी अपनी झुंझलाहट, बौखलाहट और गुस्सा छोटे अधिकारियों, कर्मचारियों को धमकी देकर निकाल रहे है। 15 साल के शासन के बाद भी 15 सीटो के लायक भी प्रदेश के मतदाताओं ने रमन सिंह और भाजपा को नहीं समझा। इसकी झुंझलाहट, बौखलाहट और गुस्सा डॉ. रमन सिह ऐसी धमकीया दे के निकाल रहे है। जो पूरी तरीके से गलत है। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह को जनमत का सम्मान करना चाहिए। विपक्ष की भूमिका निभाने का मतदाताओ ने रमन सिंह जी और भाजपा को जनादेश दिया है। जनादेश का अपमान न करे रमन सिंह जी। रमन सिंह जी परंपराओं को भुला कर छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं को नष्ट कर रहे है। 

Leave a Reply

Next Post

गुण्डरदेही के पूर्व विधायक घनाराम साहू के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 19 दिसंबर 2020। गुण्डरदेही के पूर्व विधायक घनाराम साहू के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा है कि कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिये भगवान से प्रार्थना करता है तथा यह भी कामना करता […]

You May Like

वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम', आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी....|....तरुण तहलियानी की मौजूदगी में अनन्‍या पांडे ने किया "तस्‍वा" का उद्घाटन....|....सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद....|....झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू....|....बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया....|....करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप....|....सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार....|....जगदलपुर की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, चमोली में बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा....|....टाॅप बॉलीवुड अभिनेत्रयों को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाले बिल्डर पर ED का एक्शन, 52 करोड़ की संपत्ति जब्त....|....चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार