दिल्ली: जल संकट पर राजनीतिक पार्टियों की सियायत, सामने आया कांग्रेस का सड़क पर मटका फोड़ प्रदर्शन का वीडियो

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 जून 2024। राजधानी दिल्ली इस समय जल संकट से जूझ रही है। इसी बीच कई इलाकों में लोग लीकेज की समस्या से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली में जमकर सियासत हो रही है। पानी की कमीं को लेकर कांग्रेस और बीजेपी सरकार ने आम आदमी पार्टी का घेराव किया है। कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार खिलाफ कई जगह पर प्रोटेस्ट कर रही है। उन्होंने जल संकट के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस शनिवार को दिल्ली के 280 ब्लॉकों में सड़कों पर उतरकर मटका फोड़कर प्रदर्शन कर रही है।

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से पानी की बर्बादी का वीडियो भी सामने आया है। यह साफ पानी है, जिसका उपयोग पीने के लिए हो सकता है। वहीं दिल्ली के कालका जी के श्रीनिवासपुरी वार्ड के सरायजुलेना मल्टीलेवल पार्किंग पास लाखों गैलन पानी भरा हुआ है। ये पानी सीवर में चला जा रहा है।

लोगों के बीच पानी बर्बादी को लेकर गुस्सा- 

पानी की बर्बादी को लेकर लोगों के बीच जमकर  गुस्सा देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां ओखला फेज 2, फेज 3 और शीनिवासपुरी में ओखला में पीने के पानी का त्राहिमाम, वहीं दूसरी तरफ गोविंदपुरी इलाके में पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

'बयानबाजी चलती रहती है, राम सभी के हैं', रामदेव ने इंद्रेश कुमार के बयान पर दी प्रतिक्रिया, पीएम मोदी की सराहना की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 जून 2024। हरिद्वार के हरी सेवा आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन के दौरान योग गुरु रामदेव ने आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दी। रामदेव ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि पीएम […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा