मस्तुरी में भगवान गणेश की ऐतिहासिक मूर्ति ले गए बदमाश, मंदिर के पुजारी को बंदूक की नोंक पर बनाया बंधक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर 26 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा अजीब मामला सामने आया है। मस्तूरी क्षेत्र के पाली में भंवर गणेश की ऐतिहासिक प्रतिमा को अज्ञात लोग उठाकर ले गए हैं। घटना बीती रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। अज्ञात लोगों ने मंदिर के पुजारी को बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया और भगवान गणेश की ऐतिहासिक प्रतिमा को अपने साथ ले भागे। भक्तगण सुबह मंदिर पहुंचे तब इसका खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी पारुल माथुर भी मौके पर पहुचीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भगवान गणेश को उठाकर ले जाने से लोगों में भारी आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित मस्तूरी क्षेत्र के पाली में भंवर गणेश का ऐतिहासिक मंदिर है। मंदिर में देर रात अज्ञात लोग पहुंचे। पुजारी को बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया। पुजारी को पहले खूब धमका और डराया फिर मूर्ति अपने साथ लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हंगामा मच गया है। सूचना पर पुलिस की टीम डॉग स्क्वाड के साथ पाली गांव पहुंची। एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि मस्तूरी थाना स्टाफ मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।

उत्तर प्रदेश में मिली थी देवी की प्रतिमा 

बता दें कि मस्तूरी क्षेत्र का मल्हार ऐतिहासिक स्थल है। यह लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां डिंडेश्वरी माता का मंदिर भी है। भगवान गणेश की मूर्ति को उनके समकक्ष मान देवी के भाई के रूप में श्रद्धालु पूजते हैं। श्रद्धालुओं मानते हैं कि भगवान गणेश के मंदिर में लगाई हर अर्जी पूरी होती है। इससे पहले देवी की मूर्ति को भी कुछ वर्ष पूर्व अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दिया गया था। उस समय भी इस मामले को लेकर काफी हंगामा बरपा था। पुलिस ने अथक प्रयास कर उत्तर प्रदेश से प्रतिमा को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। 

Leave a Reply

Next Post

आगरा में मौजूद है 500 साल पुराना मुगलकालीन चमत्कारी हनुमान मंदिर लंगड़े की चौकी, नाम के पीछ है दिलचस्प कहानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           आगरा 26 अगस्त 2022। आगरा वैसे तो ताजनगरी के तौर पर पूरी दुनिया में जाना जाता है क्योंकि यहां लोग ताजमहल का दीदार करने आते हैं जो दुनिया के सात अजूबों में से एक है। लेकिन आगरा में एक ऐसा दिव्य और चमत्कारी हनुमान मंदिर है […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण