शेयर बाजार का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी, पहली बार सेंसेक्स 71000 और निफ्टी 21350 के पार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। सेंसेक्स आज एक और नया इतिहास रचते हुए पहली बार 71000 के पार चला गया। आज इसने 71084 का नया ऑल टाइम बनाया। इस दौरान इसने 570 अंकों से अधिक की उछाल दर्ज की। जबकि, निफ्टी पहली बार 21350 के स्तर पार पहुंचा। सुबह निफ्टी 151 अंकों की उछाल के साथ 21334 और सेंसेक्स 505 अंक ऊपर 71019 के स्तर पर था। शेयर बाजार की शुरुआत आज भी रिकॉर्डतोड़ रही। सेंसेक्स 289 अंकों की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई 70804 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 ने आज दिन के कारोबार की शुरुआत 104 अंकों की उछाल के साथ 21287 के स्तर से की। यह पहला मौका है जब सेंसेक्स 70800 के पार खुला है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 70853.56 के नए हाई पर पहुंच गया था। बता दें डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 158 अंक उछलकर 37248 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 12 अंक या 0.26% बढ़कर 4,719 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 27 अंक या 0.19% बढ़कर 14,761 पर बंद हुआ।

निफ्टी टॉप गेनर में हिंडाल्को 2.65 फीसदी की तेजी के साथ 557.5 पर था। JSW STEEL भी 2.07 फीसदी ऊपर 864.9 रुपए पर था। TATA STEEL 1.67 फीसदी ऊपर 134.2 रुपए, इन्फोसिस 1.62 फीसदी ऊपर 1525.75 रुपए और ONGC 1.43 फीसदी ऊपर 198.75 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।

शुरुआती कारोबार में बैंक निफ्टी मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, रियल्टी इंडेक्स भी कमजोर नजर आ रहे थे। निफ्टी मेटल इंडेक्स में शानदार तेजी दिख रही थी। आईटी इंडेक्स आज भी शानदार बढ़त बनाए हुए है। मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार में अडानी पावर 529 रुपये पर था। अडानी एंटरप्राइजेज में 0.29 फीसद ऊपर 2902.30 रुपए पर था। जबकि, अडानी टोटल गैस आज 0.62 फीसदी नीचे 1045.00 रुपए और अडानी ग्रीन एनर्जी 2.05 फीसदी ऊपर1515.35 रुपए पर था। अडानी विल्मर 0.27 फीसदी नीचे 369 रुपये पर था।

Leave a Reply

Next Post

बेलगावी में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की नड्डा ने की निंदा; पांच नेत्रियों की समिति बनाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बंगलूरू 15 दिसंबर 2023। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के बेलगावी में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना की निंदा की है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, तब से महिलाओं के साथ होने […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई