किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

देहरादून, 02 अक्टूबर 2026। देहरादून पटेलनगर के हरभजवाला क्षेत्र में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनमें रैकेट का कथित सरगना भी शामिल है। छापे के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को रेस्क्यू किया।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया गया था और बाद में उस पर गलत काम के लिए दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसे कमरे में रोककर रखा गया था।   पुलिस के अनुसार, एक अक्तूबर को मुखबिर से हरभजवाला स्थित नीलकंठ एन्क्लेव में देह व्यापार के संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने एक मकान में छापा मारा। यहां तीन महिलाएं और तीन पुरुष मिले। पुलिस ने मौके से 18 हजार रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री व दवाइयां बरामद कीं।

दिल्ली से महिलाओं को बुलाकर चलाता था धंधा
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मकान किराये पर लेकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, कथित सरगना दिल्ली और आसपास के इलाकों से महिलाओं को ग्राहकों की मांग पर देहरादून बुलाता था। ग्राहकों से व्हाट्सएप के जरिये संपर्क किया जाता था और महिलाओं की तस्वीरें भेजी जाती थीं। ग्राहक की पसंद के बाद उन्हें किराये के कमरे या ग्राहक के बताए स्थान पर भेजा जाता था।

मसूरी घुमाने के बहाने लाई गई थी नाबालिग
पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू की गई नाबालिग को आरोपी का साथी दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया था। आरोप है कि यहां उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया। इनकार करने पर उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने नाबालिग को मुक्त कराकर संरक्षण में लिया है।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पॉक्सो और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Next Post

ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या

शेयर करेपुलिस ने शूटर और साथी को रायगढ़ से दबोचा, बाकी आरोपियों की तलाश तेज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई, 02 अक्टूबर 2026। ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई करते हुए कथित शूटर निखिल यादव […]

You May Like

भारतीयों में डायबिटीज-हाई बीपी का डबल अटैक....|....भारतीय स्पिनर ने किया अचानक संन्यास का एलान....|....अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'?....|....कांगो में इबोला का कहर: 4,000 से अधिक मौतें....|....केतन की हत्या के लिए सिया ने गूगल पर क्या-क्या किया था सर्च?....|....ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या....|....किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा....|....बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता....|....इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस में प्रेमी सोनू सिंह की तलाश....|....इछावर में नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग