वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायगढ़, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ स्थित निवास कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रभक्तों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश एवं प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से राष्ट्रहित, एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर में तोखन साहू ने किया धवजारोहण:परेड की सलामी ली

शेयर करेस्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जगाया देशभक्ति का जज्बा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर, 15 अगस्त 2026। बिलासपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के जश्न का माहौल रहा। पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में केंद्रीय आवासन और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर परेड […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप