विधानसभा चुनाव में साथ लड़ेगा विपक्षी गठबंधन, 81 में 70 सीटों पर उतरेंगे कांग्रेस-JMM के उम्मीदवार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 19 अक्टूबर 2024। झारखंड में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि इंडिया ब्लॉक आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा और कांग्रेस और जेएमएम 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सीट बंटवारे को लेकर चर्चा के लिए रांची पहुंच चुके हैं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची स्थित अपने सरकारी आवास पर गठबंधन का एलान किया। सोरेन ने इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कहा, इंडिया ब्लॉक झारखंड विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा। सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस और जेएमएम 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। जेएमएम और कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा अभी मुख्यमंत्री ने नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा कि शेष 11 सीटों के लिए गठबंधन सहयोगियों आरजेडी और वाम दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में सीट शेयरिंग का ऐलान किया। हालांकि, इस मौके पर आरजेडी और वाम दल के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे। सोरेन बताया कि,राजद और सीपीआई(एल) से बातचीत के बाद स्थिति साफ हो जाएगी कि, कांग्रेस और जेएमएम किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें राज्य में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Leave a Reply

Next Post

बिहार के मजदूर की हत्या पर भड़का शोपियां, छात्रों ने निकाली रैली, जिला प्रशासन ने किया समर्थन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर श्रीनगर 19 अक्टूबर 2024। शोपियां में कॉलेज के छात्रों, स्थानीय निवासियों और जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह बिहार युवक अशोक चौहान की हत्या के खिलाफ सरकारी डिग्री कॉलेज शोपियां से घड़ी टावर तक एक रैली निकाली। छात्रों ने बैनर थामे हुए यह संदेश दिया कि ऐसे अत्याचार को रोकना […]

You May Like

तेज आंधी-तूफान से फैक्ट्री की बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत, दो मजदूर घायल....|....नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, चचेरे भाइयों की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम....|....मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल: ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक....|....सर्दियों में प्रदूषण रोकने को दिल्ली में अभी से तैयारी: नवंबर से इन वाहनों पर बैन, दोगुनी होगी पार्किंग फीस....|....बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी रोक: औद्योगिक अदालत ने दिया अंतरिम आदेश, सरकार ने लगाया मेस्मा....|....जून का महीना उद्धव के लिए फिर बना संकट: सांसदों के बाद विधायकों पर निगाहें, ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू होने का खतरा....|....56 साल के हुए राहुल गांधी; पीएम मोदी ने दी बधाई, कांग्रेस नेताओं ने बताया ‘उम्मीद की किरण'....|....‘वही करना चाहती हूं जो पहले कभी न किया हो’, महिला केंद्रित फिल्मों पर माधुरी दीक्षित ने रखी राय....|....किसानों को बड़ी राहत: चार राज्यों में दालों-तिलहनों की खरीद को मंजूरी; उत्तर प्रदेश बना सबसे बड़ा लाभार्थी....|....आज पीएम जारी करेंगे ₹2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा