सिंगर हर्षदीप कौर ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर जताई खुशी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर         

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान और अनुष्का शर्मा के मां बनने के बाद अब इंडस्ट्री से जुड़ी एक और सेलेब ने फैंस को गुड न्यूज़ दी है। अब इस लिस्ट में सिंगर हर्षदीप कौर का नाम भी शामिल हो गया है। हर्षदीप कौर भी मां बन गई हैं। 2 मार्च को उन्होने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म की खुशखबरी हर्षदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करके दी है।

तस्वीर में हर्षदीप के साथ उनके पति मनकीत सिंह दिख रहे हैं। मनकीत ने अपने हाथ में बेबी रॉम्पर पकड़ा हुआ है। जबकि हर्षदीप बेबी बंप के साथ हैप्पी पोज़ दे रही हैं। तस्वीर के साइड में ‘इट्स अ बॉय’ और उसके जन्म की तारीख ‘2 मार्च 2021’ लिखी है। नई-नई मां बनी हर्षदीप ने अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया है। उन्होने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है ‘स्वर्ग का थोड़ा सा हिस्सा बस धरती पर उतर आया और हमें मम्मी और डैडी बना दिया। हमारा जूनियर ‘सिंह’ आ गया है। हम इससे अधिक खुश नहीं हो सकते’।

इस गुड न्यूज़ को शेयर करने के बाद से ही हर्षदीप को मिलने वाली बधाईयों का भी सिलसिला शुरु हो गया है।

बता दें, कि फरवरी महीने में ही हर्षदीप ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की थी। मां बनने की एक्साइटमेंट को शेयर करते हुए हर्षदीप ने बताया था कि वह मार्च महीने में मां बनेगीं। और आप फाइनली उनका इंतज़ार खत्म हो गया है। जूनियर सिंह के जन्म ने हर्षदीप और मनकीत की खुशियों को दोगुना कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वैक्‍सीन : अब 24 घंटे लगवा सकेंगे कोरोना का टीका, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने की घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 03 मार्च 2021। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अब टीकाकरण शुरू होने का इंतजार नहीं करना होगा। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही टीका लगेगा, यह नियम खत्‍म कर दिया गया है। अब निजी अस्‍पतालों में बने टीकाकरण केंद्रों परअपनी सुविधा के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान