हर तरह के इमोशन में इंसान को सुकून देता है संगीत : संगीतकार शाहजहां शेख सागर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 02 फरवरी 2023। संगीत का शौक ऐसा होता है कि इंसान जल्दी इसके जादू से निकल ही नहीं पाता है। कुछ ऐसा ही म्युज़िक का खुमार म्युज़िक डायरेक्टर शाहजहां शेख सागर के सिर चढ़कर बोलता है। उन्हें संगीत का जुनून है और वर्षो से वह गीत संगीत से जुड़े हुए हैं।  कोलकाता के रहने वाले संगीतकार शाहजहां शेख सागर ने शास्त्रीय संगीत की बाकायदा तालीम हासिल की है। उनके गुरु पियूष कांतपाल से उन्होंने काफी कुछ सीखा। कई संगीतकारों के साथ 1991 से 2000 तक उन्होंने असिस्टेंट और एसोसिएट के तौर पर कार्य किया। फिर उनकी संगीत यात्रा में एक ब्रेक आ गया और कई वर्षों के अंतराल के बाद 2014 से उन्होंने फिर से संगीत के क्षेत्र में कदम रखा। कई अल्बम और फिल्मों के द्वारा अपने संगीत को लोगों तक पहुंचाया। वह कहते हैं “संगीत एक मेडिसिन के रूप में इंसान को सहारा देता है। कोई प्यार में हो, या किसी का दिल टूट गया हो, हर तरह के इमोशन में म्युज़िक एक सुकून का काम करता है। हम संगीत के जरिये लोगों के दिलों में उतरना चाहते हैं। किस सिंगर के साथ काम करने में वह सहज महसूस करते हैं, शाहजहां शेख सागर कहते हैं “हमने आशा भोंसले, कुमार शानू, अल्का याग्निक, जुबीन नौटियाल, शान, श्रेया घोषाल सहित ढेरों सिंगर्स के साथ काम किया, मगर राज बर्मन, जुबीन नौटियाल, कुमार शानू के साथ काम करने का अपना एक अलग आनंद होता है, इनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। पहले की मेलोडो गीतों का जादू आज भी बरकरार है। आप देखिए रफ़ी साहेब के गाने, मुकेश, मन्नाडे, किशोर कुमार जी के गाने, 90 के दशक के गीत आज भी लोगों के दिल दिमाग मे गूंजते रहते हैं।

कुछ दिन पहले उनकी फिल्म डेढ़ लाख का दूल्हा, जी लेने दो एक पल और ज़ी म्यूजिक के एल्बम आ भी जाओ ना, जिस वक़्त तेरा चेहरा और खान साहेब की पार्टी है इस तरह के प्रोजेक्ट आ चुके हैं जिसके गाने गए है सिंगर अमित मिश्रा, नकाश अज़ीज़, रितु पाठक, तरन्नुम मालिक, श्रेया घोषाल, पालक मुछाल और अरमान मालिक और  कई  फिल्में आ रही हैं, इनके आने वाले फिल्म  लव स्कोप जिनके निर्देशक है सनी कुमार और निर्माता है प्रवीण भाई पटेल है ये फिल्म बहुत जल्द सिनेमा घरो में रिलीज़ हो जाएगी। राज बर्मन, यासिर देसाई, जुबीन के साथ वह कई प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। जी म्युज़िक से शाहजहां शेख सागर* का एक सॉन्ग आने वाला है, जिसके सिंगर राज बर्मन, हरमान नाज़िम, निर्देशक सनी कुमार, गीतकार अहमद सिद्दीकी और रहीमा ए सिद्दीकी हैं। ये बहुत ही मेलोडियस सॉन्ग है जो दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगा।

Leave a Reply

Next Post

भारत के लिए T20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने शुभमन, हिटमैन रोहित से भी जुड़ा अजब संयोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 फरवरी 2023। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णयक टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 168 रन से हरा दिया। यह टीम इंडिया की टी20 में न्यूजीलैंड पर सबसे बड़ी जीत है। इस जीत में शुभमन गिल का […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज