अंबेडकर अस्पताल से महिला ने बच्चे को चुराया, रेलवे स्टेशन में पकड़ाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 जनवरी 2025। अंबेडकर अस्पताल से बच्चा चोरी कर एक महिला उसे लेकर ट्रेन से भागने की तैयारी थी. लेकिन समय रहते सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला चोर को पकड़कर बच्चे का रेस्क्यू कर लिया गया. इस पूरे मामले में अंबेडकर अस्पताल के सिक्योरिटी कंपनी का अहम योगदान है. महिला चोर को मौदहापारा थाने में पुलिस की मदद से सौंप दिया गया है। दरअसल अंबेडकर अस्पताल में एक संदिग्ध महिला ने वहां से एक बच्चा उठाया और उसे लेकर वे सीधे भागने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची।

देखते ही देखते अंबेडकर अस्पताल में ये बात आग की तरह फैल गई कि एक महिला ने वार्ड से बच्चा चोरी कर लिया है. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की गई। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंबेडकर अस्पताल के सिक्योरिटी विभाग के सदस्य पुलिस के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन में भागने का प्रयास कर रही महिला को चलती ट्रेन में चेनपुलिंग कर रोक लिया. जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में अस्पताल के सुपरवाइजर सूरज राजपूत एवं राउंडर अज़हर खान का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो (आईआईजेएस) सिग्नेचर 2025 का उद्घाटन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 05 जनवरी 2025। मंगल प्रभात लोढ़ा, माननीय कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार मंत्री, महाराष्ट्र सरकार ने भारत के शीर्ष व्यापार निकाय, जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा आयोजित 17वें संस्करण इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो (आईआईजेएस) सिग्नेचर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई