जहांगीरपुरी हिंसा उन लोगों की साजिश थी जो दुश्मनी को बढ़ावा देना चाहते हैं : मीनाक्षी लेखी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 19 अप्रैल 2022। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हुई हिंसा उन लोगों की साजिश थी जो दुश्मनी को बढ़ावा देना चाहते हैं। लेखी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह उन लोगों की साजिश है जो कानून-व्यवस्था की स्थिति में बाधा डालने के लिए दुश्मनी को बढ़ावा देना चाहते हैं। पुलिस मामले का संज्ञान ले रही है। उन्होंने आगे कहा कि कौन जिम्मेदार है यह जानने के लिए पुलिस रिपोर्ट का इंतजार है। लेखी ने कहा कि इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

बता दें कि, 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में एक धार्मिक जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें आठ पुलिस कर्मियों और एक नागरिक सहित नौ लोग घायल हो गए। इस घटना के सिलसिले में अब तक कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो किशोरों को हिरासत में लिया  गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उनके वर्ग, पंथ, समुदाय और धर्म के बावजूद कार्रवाई की जाएगी।

दो मुख्य आरोपियों – अंसार और असलम को अदालत ने बुधवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार अन्य नए आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एक दिन पहले, अदालत के समक्ष पेश करने के दौरान दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी – अंसार और असलम को 15 अप्रैल को शोभायात्रा के बारे में पता चला और फिर उन्होंने यह ‘साजिश’ रची। दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें सीसीटीवी फुटेज को देखना होगा और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करनी होगी। इस बीच दिल्ली पुलिस की ओर से अमन कमेटी के सदस्यों के साथ जहांगीरपुरी इलाके में शांति मार्च निकाला गया।

जहांगीरपुरी में ड्रोन से की जा रही है निगरानी

दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती के पर्व पर निकाली गयी शोभायात्रा  के आयोजकों के खिलाफ सोमवार को एक एफआईआर दर्ज की है। शनिवार को निकाली गई इस शोभायात्रा के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई थी। क्षेत्र में कड़ी निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है और पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के अशांत उत्तर-पश्चिम इलाके में सड़कों पर गश्त की।

कोई दोषी बच नहीं पाएगा: दिल्ली पुलिस कमिश्नर

साम्प्रदायिक झड़प को लेकर राजनीतिक दलों के निशाने पर आए दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हिंसक झड़पों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे किसी भी वर्ग, पंथ या धर्म के हों। दिल्ली पुलिस ने झड़पों के दो दिन बाद स्वीकार किया कि हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित तीसरी हनुमान जयंती शोभायात्रा को प्रशासनिक अनुमति नहीं दी गई थी। पुलिस ने सोनू नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया, जिसने कथित तौर पर पुलिस पर गोलियां चलाई थीं। हिंसा की घटना में आठ पुलिसकर्मियों और एक नागरिक सहित नौ लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी एवं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक स्थानीय नेता प्रेम शर्मा से पूछताछ की और बाद में उन्हें छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, वह 200 से अधिक वीडियो की पड़ताल कर रहे हैं ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके जो हिंसा के पीछे थे। राकेश अस्थाना ने कहा कि 16 अप्रैल की झड़पों की जांच के लिए 14 टीमों का गठन किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: आईपीएल के 15 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, एक ही मैच में बने 3 बड़े रिकॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 19 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। इस मुकाबले में पहली बार कुछ ऐसे रिकॉर्ड बने, जोकि लीग के इतिहास में इससे पहले […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप