गेवरा क्षेत्र पहुँचकर एसईसीएल के सीएमडी ने किया उत्पादन, डिस्पैच का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर/ गेवरा 31 मार्च 2022। सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा आज दोपहर गेवरा एरिया में पहुँचे जहाँ उन्होंने एरिया कोर टीम के साथ उत्पादन-डिस्पैच सम्बन्धी बिंदुओं पर बैठक की। उन्होंने रेल रेक के ज़रिए एनटीपीसी सहित अन्य संयंत्रों को कोयला डिस्पैच की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। टीम में मार्केटिंग एवं सेल्स के अधिकारी भी शामिल थे। गेवरा क्षेत्र में उन्होंने उपभोक्ताओं को निरंतर गुणवतापूर्ण कोयला उपलब्ध कराने की कम्पनी की प्रतिबद्धता को दुहराते हुए सभी को तय प्रक्रिया एवं मानकों के अनुसार कार्य करने को उत्साहित किया। गेवरा मेगा प्रोजेक्ट में मानसून की तैयारियों का भी जायज़ा लिया गया ।

हाल हीं में, गेवरा एरिया ने एक वित्तीय वर्ष में अब तक के सर्वाधिक डिस्पैच का नया कीर्तिमान क़ायम किया है। कम्पनी के सीएमडी के फ़ील्ड विज़िट से अधिकारी कर्मचारी उत्साहित दिखे।

Leave a Reply

Next Post

रियाज़ मीर कास्टिंग डायरेक्टर से बने निर्देशक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 31 मार्च 2022। प्रोड्यूसर सुमीन भट का प्रोडक्शन हाउस फिमी प्रोडक्शंस नई प्रतिभाओं को लॉन्च करने के मामले में काफी आगे है। यह बैनर अपने प्रोजेक्ट्स में न सिर्फ फ्रेश एक्टर्स को अवसर देता है बल्कि नए निर्देशक को भी चांस देता है।   हिमाचल प्रदेश […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज