डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हिंदू नववर्ष पर की महाआरती, भव्य झांकी और राम दरबार के दर्शन किए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 31 मार्च 2025। बीते रविवार कवर्धा में हिंदू नववर्ष को लेकर कई आयोजन किए गए। इस कार्यक्रम में कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। वे देर रात तक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हिंदू नववर्ष पर की महाआरती व भव्य झांकी और राम दरबार के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को सहेजने का पर्व है। यह दिन हमें अपने धार्मिक मूल्यों को समझने और समाज में प्रेम, एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। हमें अपनी समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। नगरवासियों ने जगह-जगह रंगोली सजाकर, ध्वज फहराकर और भजन-कीर्तन कर नववर्ष का स्वागत किया।

इस दौरान पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। शहर में हिंदू नववर्ष को लेकर हर्षोल्लास का माहौल रहा। विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें राम दरबार, भगवान शिव, राधा-कृष्ण और अन्य धार्मिक स्वरूपों की अद्भुत प्रस्तुतियां देखने को मिलीं।

डिप्टी सीएम शर्मा ने झांकियों का स्वागत किया और भगवान शंकर से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  ईश्वरी साहू, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अतुल देशलहरा, पोखराज परिहार, निशांत झा, योगेश चंद्रवंशी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

सूर्या के बल्ले से गूंजेगा नया रिकॉर्ड, रोहित-विराट के बाद 350 छक्के जड़ने वाले तीसरे भारतीय बनने की ओर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 मार्च 2025। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाने के करीब हैं। अगर वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आगामी मैच में 3 छक्के जड़ते हैं, तो वह T20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे करने […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट