रायपुर पहुंचे सोनू सूद: बुजुर्गों की परफॉर्मेंस देखकर सोनू बोले- मुझे डिस्काउंट मिलेगा न

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार शाम एक पार्टी में एक्टर सोनू सूद पहुंचे। पार्टी में शामिल हुए बहुत से VVIP तक को इस बात की खबर नहीं थी कि सोनू रायपुर आ रहे हैं। अचानक बाउंसर्स ने पार्टी एरिया को घेरा और एक्टर सोनू सूद की एंट्री हुई। पार्टी में शामिल लोग उन्हें अचानक देख हैरान रह गए। इस पार्टी में काफी सीक्रेट तरीके से सोनू सूद पहुंचे थे। रायपुर के VIP रोड स्थित एक मैरिज लॉन में हुई शादी के कार्यक्रम में सूद शामिल हुए। उनके साथ उनकी पत्नी सोनाली भी थीं।

रायपुर के कारोबारी राजेंद्र नायडू के परिवार की शादी में शामिल होने मुंबई से सूद रायपुर आए। खबर है कि नायडू परिवार सूद का बेहद करीबी है। इस वजह से इस कार्यक्रम में निजी तौर पर सूद पहुंचे थे। कार्यक्रम में नायडू परिवार के लोगों ने परफॉर्म किया। उन्हें स्टेज पर थिरकता देखने के बाद सोनू सूद ने कहा- मैं कभी घर पर बड़ा फंक्शन करूं तो ऐसे काका-काकी हमारे फंक्शन में भी परफॉर्म करें तो मजा आ जाएगा, मुझे कुछ डिस्काउंट दे दीजिएगा। यह सुनते ही सभी लोग हंस पड़े।

रायपुर के फेमस डीजे सैफ सोहेल की जोड़ी ने अपने म्यूजिक से इस पार्टी में रंग भरा। शाम को इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सोनू सूद रविवार की सुबह मुंबई लौट गए। इस पार्टी में रायपुर के कई कारोबारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में रायपुर के महापौर एजाज ढेबर भी शामिल हुए थे। नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे और महापौर एजाज ढेबर भी कुछ तस्वीरों में सूद के साथ चर्चा करते दिखे। दो दिन पहले ही दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अचानक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सोनू सूद की मुलाकात की तस्वीरें भी आईं थीं।

Leave a Reply

Next Post

गरीब पिता की मदद के लिए बैलों की जगह खुद जुत कर खेती करने वाली बेटियों के हौसले को मुख्यमंत्री ने सराहा, परिवार को 04 लाख की मदद मंजूर की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 05 दिसंबर 2021 । अपने गरीब किसान पिता को खेत बेचने से रोकने के लिए उनकी मदद के लिए बैलों की जगह खुद हल में जुत जाने वाली दो बेटियों की कहानी प्रकाश में आने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस परिवार के […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट