वेब सीरीज “किडनैप” व वेब सीरीज “केस क्लोज़ड” की शूटिंग शुरू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 04 फरवरी 2022। मुम्बई के मनीषा बंगला में निर्माता निर्देशक बीएस अली की वेब सीरीज किडनैप और प्रोड्यूसर डायरेक्टर सूरज भारती की वेब सीरीज “केस क्लोज़ड” की शूटिंग शुरू हो गई है। दिव्या फ़िल्म एंड विज़न प्रस्तुत वेब सीरीज “केस क्लोज्ड” मूबिज़ ओके पर रिलीज की जाएगी, जिसके लेखक रंजू साइक्लोनी और निर्माता निर्देशक सूरज भारती हैं।  डायरेक्टर बीएस अली ने बताया कि वेब सीरीज किडनैप ओटीटी मोबिज़ ओ के पर रिलीज होगी। जिसको वह खुद डायरेक्ट और प्रोड्युस कर रहे हैं। इसमे काम करने वाले कलाकारों में रानी इंस्पेक्टर का किरदार निभा रही हैं। दुर्गा के अलावा चाइल्ड आर्टिस्ट अविका भी इसमे अहम भूमिका निभा रही हैं।  इन तमाम कलाकारों की ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रेनिंग दी। बीएस अली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोग फिल्मी दुनिया मे झूठे वादे ज्यादा कर देते हैं लेकिन मैं नए टैलेंट्स को मौका देता हूँ। किडनैप वेब सीरीज अपहरण के मामलों पर बेस्ड है।

मेरी एक फ़िल्म माया का बदला की आगे की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है। यह एक सस्पेन्स हॉरर फिल्म है।केस क्लोज़ड में मुख्य भूमिका निभा रहे आर्यन सिंह राजपूत ने कहा कि इस वेब सीरीज में मैं बतौर एंकर काम कर रहा हूँ। डायरेक्टर सूरज भारती ने मुझे यह रोल ऑफर किया तो मैंने स्वीकार किया क्योंकि इस वेब सीरीज में एक सन्देश भी है। इसमे यह दर्शाया जा रहा है कि किस तरह आजकल अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इसमे यह मैसेज दिया गया है कि कोई क्रिमिनल किसी तरह बच नहीं सकता। निर्माता निर्देशक सूरज भारती ने कहा कि केस क्लोज़ड का कंटेंट काफी यूनिक है। ऐसी कहानी न पहले कभी देखी सुनी गई है और न यह किसी से मिलती जुलती है। यह एक रियलिस्टिक वेब सीरीज है जो दशकों को झिंझोड़ कर रख देती है। इसमे हर एपिसोड में नई कहानी होगी। यह क्राइम बेस्ड वेब सीरीज है। इसकी एंकरिंग के लिए मुझे अच्छे आर्टिस्ट की जरूरत थी और आर्यन सिंह राजपूत मुझे इस रोल के लिए बेस्ट लगे।

Leave a Reply

Next Post

"पीएम की रैलियों का क्या?"- पीएम मोदी के 'कोविड पाप' वाले बयान को लेकर प्रियंका गांधी का वार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पणजी 08 फरवरी 2022। कांग्रेस महासचिवप्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर (कांग्रेस ने कोरोना के दौरान प्रवासियों को महाराष्ट्र छोड़ने के लिए मुफ्त ट्रेन टिकट दिया, जिससे पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कोविड का प्रसार हुआ) सख्त लहजे में […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर