रत्नागिरी में ट्रक ने रिक्शा को मारी टक्कर, आठ की मौत; सरकार ने किया मुआवजे का एलान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 जून 2023। महाराष्ट्र में एक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान करीब कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, रत्नागिरी जिले के दापोली-हरने मार्ग पर असुद में एक ट्रक ने रिक्शा को टक्कर मार दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताया है और प्रत्येक मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रशासन को घायलों को सरकारी खर्च पर उचित चिकित्सा उपचार मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।

मुंबई में मकान ढहने से चार घायल
इस बीच मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपनगरीय घाटकोपर की रमाबाई अंबेडकर कॉलोनी की एक चॉल में हुई। घायलों को तुरंत पास के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इन सभी की हालत स्थिर है। नागरिक अधिकारियों के अनुसार, शहर और उसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश हुई। इस वजह से ऐसे हादसे हो रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

सरफराज खान के बचाव में उतरे साथी, कहा- उन्होंने कोई बदतमीजी नहीं की, योयो टेस्ट भी पास किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 जून 2023। भारतीय टेस्ट टीम में सरफराज खान के चयन न होने पर शुरू हुआ विवाद लगातार बड़ा हो रहा है। पिछले तीन रणजी सीजन से शानदार बल्लेबाजी कर रहे सरफराज को अब तक टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। हाल […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर