बेमेतरा हिंसा मामले में पुलिस ने आरोपियों पर रखा 40 हजार का इनाम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बेमेतरा 14 अप्रैल 2023। बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शक्तिघाट इलाके में 10 अप्रैल को रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। अब ये 2 हत्या करने वालों का पता बताने पर 40 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। जिसमें 30 हजार की राशि दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा देंगे। जबकि 10 हजार रुपए का इनाम दुर्ग पुलिस अधीक्षक देंगे। मामला साजा थाना क्षेत्र का है। बेमेतरा एसपी ने जो पत्र जारी किया है, उसमें लिखा है- ‘सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जिला बेमेतरा के ग्राम बिरनपुर शक्तिघाट क्षेत्र में मृतक रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद निवासी बिरनपुर शक्तिघाट की अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी थी। इसको लेकर साजा थाने में अपराध क्रमांक 92/2023, धारा 302 का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

इनाम की घोषणा के साथ ही एसपी, एएसपी, पुलिस नियंत्रण कक्ष और साजा थाना प्रभारी के नंबर भी दिए गए हैं, ताकि कोई भी उस पर संपर्क करके आरोपियों के बारे में जानकारी दे सके। जो भी व्यक्ति जानकारी देगा, उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

जिला प्रशासन ने बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के परिजनों से मुलाकात की

8 अप्रैल शनिवार को दो समुदायों के बीच हुए विवाद के चलते भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से गांव में बहुत अधिक तनाव है, जिसके चलते भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मृतक के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात की।

गुरुवार को अधिकारी पीड़ित परिवार से मिले और दशगात्र की तैयारी को लेकर उनसे चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या आती है, तो वह तत्काल जिला प्रशासन के सामने अपनी बातों को रखें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि शांति-व्यवस्था बनाने के लिए यहां पर पुलिस चौकी की व्यवस्था की जाएगी और दोनों समुदाय से लगातार वे अनुरोध कर रहे हैं कि शांति बनाए रखें। इसके अलावा CM भूपेश बघेल ने भी हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया था, साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Next Post

फिर थाने पहुंची शर्लिन चोपड़ा: छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 14 अप्रैल 2023। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में है।  दरअसल, शर्लिन  ने एक फाइनेंसर के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी