IND vs AUS : पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 घोषित, जानें किसे मिला मौका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सीरीज का पहला टेस्ट एडिलेड में गुरुवार से

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

एडिलेड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट (डे-नाइट) के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया। मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ओपनर होंगे। ईशांत शर्मा की गैर मौजूदगी में उमेश यादव तीसरे पेसर होंगे। टीम में चार स्पेशलिस्ट बॉलर हैं। शमी, बुमराह और उमेश पेस डिपार्टमेंट संभालेंगे। रविचंद्रन अश्विन अंतिम 11 में अकेले स्पिनर हैं। हालांकि, उनका साथ हनुमा विहारी दे सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे होंगे। हनुमा विहारी 6 और ऋद्धिमान साहा को 7 नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं।

टीम इंडिया की प्लेइंग-11

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शाॅ, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

जडेजा को जगह नहीं

पहले टी-20 में कन्कशन और हैम स्ट्रिंग की परेशानी से जूझ रहे ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। ऐसे में टीम इंडिया को पांचवें बॉलर के रूप में हनुमा विहारी का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

दौरा छोड़कर वापस आएंगे विराट

विराट एडिलेड टेस्ट के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए देश वापस आ जाएंगे। बोर्ड ने विराट की पैटरनिटी लीव अप्रूव कर दी है। दूसरे टेस्ट से रहाणे टीम की कमान संभालेंगे।

रोहित तीसरे टेस्ट से जुड़ सकते हैं

कुछ वक्त से फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहे रोहित शर्मा पहले दो टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वे मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, रोहित तीसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं।

टीम इंडिया का शेड्यूल

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरु होगा, यह विदेश में भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट होगा। 3 वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार मिली थी। हालांकि, 3 मैचों की टी-20 टीम इंडिया ने 2-1 से जीती।

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखवेन्यू
1st Test (डे नाइट)17-21 दिसंबरएडिलेड
2nd Test26-30 दिसंबरमेलबर्न
3rd Test07-11 जनवरीसिडनी
4th Test15-19 जनवरीब्रिस्बेन

Leave a Reply

Next Post

गन्ना किसानों को सरकार का तोहफा, चीनी निर्यात पर सब्सिडी देगी केंद्र सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 16 दिसंबर 2020। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर जारी किसानों के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कैबिनेट बैठक में चीनी निर्यात पर सब्सिडी देने का फैसला लिया है। सब्सिडी का पैसा सीधे किसानों के […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर