न्यायमूर्ति संजीव खन्ना बने भारत के 51वें मुख्य न्यायधीश, डीवाई चंद्रचूड़ की ली जगह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 नवंबर 2024। आज सुबह न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायधीश के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की जगह ली, जो कल देश के सर्वोच्च न्यायिक पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 64 वर्षीय न्यायधीश को राषट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। न्यायमूर्ति खन्ना का परिवार भी न्यायिक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उनके पिता न्यायमूर्ति देव राज खन्ना दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायधीश थे, जबकि उनकी मां सरोज खन्ना लेडी श्रीराम कॉलेज में लेक्चरर थीं। उनके चाचा न्यायमूर्ति हंसराज खन्ना सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश थे और वे आपातकाल के दौरान अपने अल्पमत फैसले के लिए प्रसिद्ध हैं। न्यायमूर्ति हंसराज खन्ना ने वह ऐतिहासिक फैसले में असहमति जताई थी, जिसमें यह कहा गया था कि व्यक्ति के गैरकानूनी हिरासत से बचाव का अधिकार राज्य के हित में निलंबित किया जा सकता है।

न्यायमूर्ति खन्ना का न्यायिक करियर

न्यायमूर्ति खन्ना ने वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में 2005 में उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायधीश के रूप में नियुक्त किया गया। वे 2019 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश बने। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की पवित्रता को बनाए रखना, जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करना और चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक घोषित करना शामिल हैं।

अब मुख्य न्यायधीश के रूप में आगे की दिशा

अब मुख्य न्यायधीश के रूप में न्यायमूर्ति खन्ना को भारतीय न्यायपालिका के सबसे बड़े पद पर कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। उनका कार्यकाल भले ही छोटा हो, लेकिन उनकी न्यायिक समझ और फैसलों की स्पष्टता उन्हें भारतीय न्यायिक इतिहास में एक प्रमुख स्थान दिलाएगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा नेता जनता से 'कट' गए हैं...वायनाड में बोली प्रियंका गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वायनाड 11 नवंबर 2024। कांग्रेस महासचिव और वायनाड लोकसभा उपचुनाव में यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना तेज करते हुए आरोप लगाया कि इसके नेता लोगों से ‘‘कट” गए हैं। नाइकेटी इलाके में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप