सैफ अली खान हमला मामला: मुंबई से गिरफ्तार आरोपी विजय दास ने स्वीकार किया अपराध, पुलिस ने की पुष्टि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 19 जनवरी 2025। मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुंबई पुलिस के द्वारा रविवार तड़के ठाणे से गिरफ्तार एक आरोपी विजय दास ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी विजय दास रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम करता है। बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर में घुसकर बुधवार देर रात एक शख्स ने हमला कर दिया, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि अब अभिनेता की स्थिति में सुधार हो रही है। आशा है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। 

आरपीएफ ने हिरासत में लिया एक संदिग्ध
दूसरी ओर दुर्ग आरपीएफ ने सैफ अली खान पर हमले के मामले शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया। इसको लेकर आरपीएफ प्रभारी संजीव सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा एक फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजी गई थी, जिसके आधार पर शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। 

Leave a Reply

Next Post

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, लोनी के घर में लगी भीषण आग; तीन बच्चे और एक महिला जिंदा जली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   गाजियाबाद 19 जनवरी 2025। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक घर में आग लगने से तीन बच्चों समेत चार की मौत हो गई। जबकि दो झुलस गए हैं। परिवार में चार मौत होने से कोहराम मच गया है। मौके […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव