सर्दियों में घुसपैठ की आशंका के बीच बीएसएफ की सतर्कता बढ़ी, हर नापाक हरकत पर पैनी नजर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 नवंबर 2025। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में हत्या की खबरों और दिल्ली धमाके के बाद बीएसएफ ने गश्त तेज कर दी है। सीमा को सुरक्षित और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शनिवार को गश्ती अभियान चलाया। बीएसएफ जवानों के साथ पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने भी अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ महत्वपूर्ण इलाकों का निरीक्षण किया। दुश्मन देश से कोई नापाक हरकत न हो, इसलिए नालों, पुलिया और नहरों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। गश्त कर रहे जवानों ने कहा कि वह दिन-रात प्रहरी बनकर सरहद की रक्षा कर रहे हैं। घुसपैठ रोकने के साथ-साथ ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

महिला जवानों ने कहा कि वह देश वासियों की रक्षा के लिए फर्ज निभा रही हैं। जब भी पाकिस्तान की ओर से किसी प्रकार की हरकत की जाती है तो उन्हें उसी की भाषा में जवाब दिया जाता है। सूत्रों के अनुसार सर्दी बढ़ने पर अंतरराष्ट्रीय सीमा व एलओसी पर घुसपैठ कराने के इरादे से पाकिस्तान में लांचिंग पैड पर कई आतंकियों को रखा गया है। ऐसे में पैनी नजर रखी जा रही है। जवान आधुनिक हथियारों के साथ सतर्क हैं। 

सांबा में मॉकड्रिल कर नालों में उगे सरकंडों को खंगाला
तनाव को देखते हुए भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी चौकसी कर दी गई है। सीमा की निगरानी में तैनात जवानों को दिन-रात दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। 125वीं वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी शेखर की देखरेख में सीमा पर शनिवार को मॉकड्रिल की गई। जवानों ने नालों में उगे सरकंडों को खंगाला। तारबंदी के आसपास तलाशी अभियान चलाया। अग्रिम मोर्चों पर महिला कर्मी भी तैनात की गई हैं जिन्होंने अभियान में भाग लिया। सूत्रों के अनुसार घना कोहरा व धुंध के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी-नालों पर उगे सरकंडों में जवानों को निगरानी रखने में काफी दिक्कतें रहती हैं। घुसपैठ पर नकेल कसने के लिए अब सुरक्षाबलों की ओर से चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ ही आधुनिक यंत्र लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

एमबीबीएस सीट बंटवारे को लेकर संघर्ष समिति सड़कों पर, जम्मू सहित कई जिलों में प्रदर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 30 नवंबर 2025। श्री माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमई) में एमबीबीएस सीटों के बंटवारे का विवाद शनिवार को जम्मू की सड़कों पर दिखा। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के बैनर तले हिंदू संगठनों ने रघुनाथ मंदिर चौक से इंदिरा चौक तक […]

You May Like

शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल