दो करोड़ की चांदी से सजा बिजासन मंदिर का गर्भगृह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मध्य प्रदेश, 11 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ है। इस बार नवरात्र पर्व 11 अक्टूबर से शुरू हुआ है। यह 19 अक्टूबर तक चलेगा।

प्रदेश के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए पहुंचे हैं। आगर मालवा जिले के बगलामुखी मंदिर में मंगला आरती के साथ दर्शन शुरू हुए। वहीं, उज्जैन के हरसिद्धि और गढ़ कालिका मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

मैहर के मां शारदा धाम में शारदीय नवरात्र मेले का आगाज हो गया। बड़वानी जिले के सेंधवा के मां बड़ी बिजासन माता मंदिर के गर्भगृह की दीवारों को करीब दो करोड़ रुपए की 90 किलो चांदी से सजाया गया। भोपाल में कर्फ्यू वाली मंदिर में सुबह से श्रद्धालु पूजा-अर्चना में जुटे रहे।

जयकारों से गूंजे मंदिर

  • आगर मालवा: नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में सुबह 4 बजे से सुबह 11 बजे तक 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
  • नीमच: ‘मालवा की वैष्णो देवी’ भादवा माता मंदिर में घट स्थापना से पहले महाआरती की गई।
  • सेंधवा: मां बड़ी बिजासन माता मंदिर के गर्भगृह की दीवारों को करीब 90 किलो चांदी से सजाया गया।
  • मैहर: मां शारदा धाम में शारदीय नवरात्र मेले का आगाज हो गया। रविवार तड़के 3 बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा।
  • उमरिया: बिरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासनी शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्र के पहले घट पूजन कर स्थापना की गई।

Leave a Reply

You May Like

दो करोड़ की चांदी से सजा बिजासन मंदिर का गर्भगृह....|....नेपाल में फिर आई तबाही: गांवों में मचा हड़कंप....|....भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज रायपुर में, स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान....|....52 हाथियों के दल से गांव में दहशत: स्कूल-हॉस्टल खाली....|....नवरात्रि के पहले दिन सेवा भारती ने कराया कन्या भोज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा....|....चौथी के छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़....|....नौवीं-दसवीं का सिलेबस बदलेगा, 2027-28 से लागू होंगी नई किताबें....|....कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया....|....शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना