भूपेश बघेल जैसे दागदार चेहरे को प्रत्याशी बनाकर कॉंग्रेस ने राजनंदगांव का चुनाव आसान कर दिया है- विष्णुदेव साय

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/राजनंदगांव 23 अप्रैैल 2024। राजनंदगांव प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है राजनंदगांव सीट पर चुनाव की प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस ने भूपेश बघेल जैसे दागदार चेहरे को प्रत्याशी बनाकर राजनंदगांव का चुनाव बेहद आसान कर दिया है | राजनंदगांव सीट वैसे भी भारतीय जनता पार्टी जीत रही थी परन्तु कांग्रेस ने जिसप्रकार सरकार से संगठन तक भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे,छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला,गोबर घोटाला,राशन घोटाला,कोयला घोटाला,महादेव सट्टा एप घोटाला एवं डी एम् ऍफ़ घोटाला करने वाले भूपेश बघेल को राजनंदगांव से प्रत्याशी बनाकर राजनंदगांव में एक प्रकार से हथियार डालने का कार्य किया है |

श्री साय ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता का हक़ छीनने का कार्य किया है,छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा देने का कार्य किया है | छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश के नेतृत्व को नकार चुकी है और अब राजनंदगांव की जनता भी छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता को धोखा देने वाले भूपेश बघेल को भारी मतों से हरायेगी |भूपेश बघेल का राजनांदगांव से सौतेला व्यवहार जनता भूली नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

शेयर करेभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा छत्तीसगढ़ के लोरमी, भिलाई एवं चंदखुरी की जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिन्दु नरेन्द्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के प्रति विशेष प्रेम दिखाया है। टैक्स की दृष्टि से छत्तीसगढ़ को 5 गुना अधिक पैसा दिया जा रहा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण