टैक्सपेयर्स 15 सितंबर से पहले ITR करें फाइल, वर्ना लगेगा 5000 रुपए तक का जुर्माना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07  सितंबर 2025। लगभग सभी टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है, जिसके बाद जुर्माना लग सकता है। तकनीकी समस्याओं और आईटीआर फॉर्म जारी होने में हुई देरी के चलते सरकार ने इस साल डेडलाइन को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया था।

कितना लगेगा जुर्माना?

अगर कोई टैक्सपेयर 15 सितंबर के बाद अपना रिटर्न दाखिल करता है, तो उसे जुर्माना और ब्याज देना होगा।

  • ₹5 लाख तक की आय: ऐसे टैक्सपेयर्स को ₹1,000 का जुर्माना देना होगा।
  • ₹5 लाख से ज्यादा की आय: इन लोगों पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

यह जुर्माना तब भी लागू होगा जब आपका कोई टैक्स बकाया न हो. इसके अलावा, बकाया टैक्स पर हर महीने 1% की दर से ब्याज भी देना होगा।

किन्हें 15 सितंबर तक ITR भरना है?

यह डेडलाइन उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं के लिए है जिनके खातों का ऑडिट होना जरूरी नहीं है. इनमें ये लोग शामिल हैं:

  • वे सभी नौकरीपेशा लोग और पेशेवर जिनकी कुल आय मूल छूट सीमा से अधिक है।
  • ऐसे लोग जिनकी आय ₹50 लाख तक है और वे ऑडिट के दायरे में नहीं आते।
  • वे लोग जिन्होंने विदेश यात्रा पर ₹2 लाख से ज्यादा खर्च किए हों, या जिनका बिजली बिल ₹1 लाख से ज्यादा आया हो।
  • जिनके चालू खातों में ₹1 करोड़ या उससे ज्यादा जमा हुए हों।
  • जिनकी व्यावसायिक आय ₹10 लाख से अधिक है।
  • वे लोग जिनका TDS या TCS ₹25,000 से ज्यादा है (सीनियर सिटीजंस के लिए ₹50,000)।
  • वे भारतीय नागरिक जिनके पास विदेश में कोई संपत्ति है।
 

 

Leave a Reply

Next Post

नवजात बच्चे को फ्रीजर में रखकर सो गई मां, रोने की आवाज परिजनों ने सुनी तो...मचा हड़कंप

शेयर करे   छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 08 सितंबर 2025 । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहाँ एक महिला ने अपने 15 दिन के नवजात शिशु को घर के फ्रीजर में लिटा दिया। सौभाग्य से, बच्चे की […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस