बालोद जिले के जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बालोद 30 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोइरडीही और सहगांव के जंगल के बीच एक पेड़ में फांसी के फंदे पर प्रेमी जोड़े का शव लटका मिला. घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची डौंडीलोहारा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय राजेश कुमार निषाद के रूप में हुई, जो बोइरडीही गांव का रहने वाला है तो वहीं लड़की नाबालिग बताई जा रही है, जो पास के गांव की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले ही दोनों घर से निकले थे. आज सुबह दोनों के शव जंगल में पेड़ पर लटके मिले. जब ग्रामीणों ने शवों को लटका देखा तो मृतकों के परिजनों और पुलिस को सूचना दी.

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में महाराष्ट्र की तरह सत्ता जाने का डर, सीएम हेमंत सोरेन सहित गठबंधन के सभी विधायक शिफ्ट होंगे रायपुर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रांची 30 अगस्त 2022। झारखंड में जारी सियासी बवंडर के बीच हार्स ट्रेडिंग रोकने यूपीए के विधायकों को छत्तीसगढ़ लाए जाने की चर्चा है। झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के सभी विधायकों को रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में ठहराए जाएगा। राजनीतिक गलियारों में रिसॉर्ट के अंदर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज