छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून

admin
शेयर करे

उत्तर और मध्य जिलों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून का असर फिलहाल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम वर्षा का दौर जारी रह सकता है, जबकि दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान पेंड्रा रोड प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून द्रोणिका और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय पूर्व-पश्चिम शियर जोन के कारण प्रदेश में नमी बनी हुई है। इसी वजह से अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को सुबह धूप खिली रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में तीन दिवसीय श्रीराम श्रद्धा यात्रा निकाली जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा में भांचा और ननिहाल का रिश्ता केवल एक पारिवारिक संबंध नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान, आस्था […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग:धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग