तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर पहली बार स्क्रीन पर एक साथ दिखेंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

विशाल भारद्वाज करेंगे फिल्म का निर्देशन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 08 दिसंबर 2024। अभिनेत्री तृप्ति डिमरी शाहिद कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करने को तैयार हैं। उन्होंने विशाल भारद्वाज की एक्शन फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ को साइन किया है। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 से शुरू होने की उम्मीद है तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। दोनों सितारे विशाल भारद्वाज की एक्शन फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ में एक साथ दिखेंगे। अभिनेत्री ने विशाल की यह फिल्म साइन की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पहले से ही चल रहा है और यह फिल्म  6 जनवरी, 2025 से फ्लोर पर आने वाली है। कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए एक बड़ा स्टूडियो बनाया गया है, जो इसके विजन को पूरा करने में मदद करेगा। 

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म के लिए एक भव्य सेट का निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म स्वतंत्रता के बाद के युग में अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। निर्माताओं की कोशिश है कि इस फिल्म की शूटिंग को जल्द पूरा करके इसे 2025 में ही एक भव्य रिलीज दिया जाए।  तृप्ति डिमरी का यह साल काफी शानदार गुजरा। वह अपनी फिल्मों के चलते लगातार ट्रेंड में रहीं। अभिनेत्री ने समीक्षकों और दर्शकों की भी सराहना प्राप्त की। अब वह वर्ष 2025 के लिए कमर कस रही हैं। उनके प्रभावशाली प्रदर्शनों ने उन्हें ‘आईएमडीबी’ की शीर्ष-रेटेड अभिनेत्रियों में भी स्थान दिलाया है।

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने इस साल कई शानदार फिल्में दी। उन्होंने 2024 की शुरुआत कई थिएट्रिकल हिट के साथ की, जिसमें ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, ‘बैड न्यूज’ और ‘भूल भुलैया 3’ शामिल है। अब वह शाहिद कपूर के साथ आगामी फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ से दिल जीतने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Next Post

धान खरीदी की परेशानियों को लेकर 10 दिसंबर को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी, ब्लाक स्तरीय धरना

शेयर करेधान खरीदी की तारीख 15 दिन बढ़ायी जाये छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 08 दिसंबर 2024। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने संयुक्त पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारवार्ता को संबोधित […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब