सपा के लिए ‘कुर्बानी’ देगी कांग्रेस; यूपी उपचुनाव में नहीं उतारेगी अपना प्रत्याशी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 20 अक्टूबर 2024। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा। इस उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव में कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के लिए कुर्बानी देगी और उपचुनाव में किसी भी सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को दो सीटें गाजियाबाद और खैर सीट दी है, लेकिन कांग्रेस दोनों ही सीट पर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है। इसलिए कांग्रेस अपना कोई भी प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं उतारेगी।

जानिए इसकी वजह
बता दें कि कांग्रेस की तरफ से पांच सीटों मांगी गई थी। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से उन सीटों की मांग की थी जहां बीजेपी को 2022 के चुनाव में हार मिली थी। लेकिन बात नहीं बन पाई तो कांग्रेस की तरफ से फूलपुर और मंझवा सीट मांगी गई। लेकिन अखिलेश यादव ने इन दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए।हालांकि, गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद और अलीगढ़ की खैर सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी। इन दोनों ही सीटों पर इंडिया गठबंधन के लिए राह आसान नहीं है। यहां बीजेपी काफी मजबूत है। यही वजह है कि कांग्रेस अपने हिस्से की दो सीटों को बदलना चाह रही थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया, जिसके बाद अब कांग्रेस ने मन बना लिया है कि वह अपने हिस्से की दोनों सीटों को भी सपा को दे देगी। पार्टी चुनाव में सपा का समर्थन करेगी। इसका ऐलान भी जल्द किया जाएगा।

इन सीटों पर होगा चुनाव
जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें कटेहरी, करहल, मीरापुर, कुंदरकी, फूलपुर, सीसामऊ, गाजियाबाद, मझवां और खैर शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की शुरुआत 18 अक्टूबर से हो गयी और अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। मतदान 13 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Leave a Reply

Next Post

ज्ञानवापी मामला: खुदाई कर सर्वेक्षण कराने की याचिका पर बहस पूरी, इस तारीख को आ सकता है फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 20 अक्टूबर 2024। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की खुदाई कर सर्वेक्षण कराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर हिन्दू और मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस पूरी हो गई। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर