अर्जुन पुरस्कार ना मिलने से निराश साक्षी मलिक ने कहा- कौन सा पदक देश के लिए लेकर आऊं? जिससे मुझे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अर्जुन पुरस्कार की सूची से नाम हटाए जाने पर निराशा जताई है. शुक्रवार को भी साक्षी मलिक ने इस मसले पर नाराजगी जाहिर की थी.

https://twitter.com/SakshiMalik/status/1297022410982477826?s=20

साक्षी मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री को टैग करते हुए ट्वीट में कहा कि मुझे खेल रत्न से सम्मानित किया गया है, मुझे इस बात का गर्व है. हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो सारे पुरस्कार अपने नाम करे. खिलाड़ी इसके लिए अपनी जान की बाजी लगाता है. मेरा भी सपना है कि मेरे नाम के आगे अर्जुन पुरस्कार विजेता लगे.

साक्षी मलिक ने कहा कि मैं ऐसा कौन सा पदक देश के लिए लेकर आऊं, जिससे मुझे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाए या इस कुश्ती जीवन में मुझे कभी ये पुरस्कार जीतने का सौभाग्य ही नहीं मिलेगा.

बता दें कि खेल मंत्रालय ने साक्षी और मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया है. इन दोनों खिलाड़ियों को पहले ही देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न मिल चुका था. साक्षी को 2016 में रियो में कांस्य पदक जीतने और मीराबाई को 2018 में विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए खेल रत्न दिया गया था.

इस साल जिन्हें पुरस्कार मिला है, उनकी लिस्ट इस प्रकार है…

अर्जुन पुरस्कार: अतनु दास (तीरंदाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विक साईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन), चिराग चंद्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन), विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल), सूबेदार मनीष कौशिक (मुक्केबाजी), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), इशांत शर्मा (क्रिकेट) दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), सावंत अजय अनंत (अश्वारोही), संदेश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह (हॉकी), दीपिका (हॉकी), दीपक हुड्डा (कबड्डी), काले सारिका सुधाकर (खो खो), दत्तू बबन भोकानल (रोइंग), मनु भाकर (निशानेबाजी), सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), मधुरिका सुहास पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), शिवा केशवन (शीतकालीन खेल), दिव्या काकरान (कुश्ती), राहुल अवारे (कुश्ती), सुयश नारायण जाधव (पैरा स्विमिंग), संदीप (पैरा एथलेटिक्स) मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)

ध्यानचंद पुरस्कार: कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स), जिंसी फिलिप्स (एथलेटिक्स), प्रदीप श्रीकृष्ण गंधे (बैडमिंटन), तृप्ति मुगंर्डे (बैडमिंटन), एन. उषा (मुक्केबाजी), लाखा सिंह (मुक्केबाजी), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), जे. रंजीत कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन), मंजीत सिंह (रोइंग), दिवंगत सचिन नाग (तैराकी), नंदन पी. बाल (टेनिस), नेत्रपाल हुड्डा (कुश्ती) 

Leave a Reply

Next Post

घोषणा पत्र के समयबद्ध हर वादे को समय में पूरा किया है कांग्रेस सरकार ने

शेयर करेशराब का पालन-पोषण और विस्तार तो रमन सिंह ने किया अब शराबबंदी की किस मुंह से मांग करते हैं कांग्रेस सरकार को 5 साल के लिए मिला है जनादेश हम रमन सिंह सरकार की तरह वादा खिलाफ और धोखेबाज नहीं है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/22 अगस्त 2020। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान