अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में एसआईटी ने पूरी की जांच

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

देहरादून, 16 अक्टूबर 2026। दिल्ली में अंकिता भंडारी के माता पिता के आंदोलन और उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद एक बार फिर इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर से अपनी कार्रवाई और केस में की गई पैरवी के पहलुओं को बताया। एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने न्यायिक कार्रवाई और सीबीआई जांच की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंकिता की हत्या के बाद पुलिस एसआईटी ने रिकॉर्ड 88 दिन में इस मामले की जांच पूरी की थी।

इसके बाद कोर्ट में मजबूत पैरवी का परिणाम था कि तीनों आरोपियों को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। डॉ. मुरुगेशन ने बताया कि वर्ष 2022 में ऋषिकेश के समीप वनंतरा रिजॉर्ट में कार्यरत अंकिता भंडारी की हत्या का मामला सामने आने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था।

जांच पूरी कर लगभग 500 पृष्ठों का आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई। डीआईजी स्तर की महिला आईपीएस अधिकारी को इसका अध्यक्ष बनाया गया। एसआईटी ने डिजिटल, तकनीकी, फॉरेंसिक और भौतिक साक्ष्य जुटाने के साथ गवाहों के बयान दर्ज किए। आरोपियों से पूछताछ और फॉरेंसिक रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद 88 दिनों में जांच पूरी कर लगभग 500 पृष्ठों का आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। पुलिस के अनुसार, 30 मई 2025 को कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई। तीनों दोषी वर्तमान में जेल में बंद हैं। एडीजी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। केंद्र की स्वीकृति के बाद प्रकरण में सीबीआई की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में त्वरित गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन और न्यायालय में प्रभावी पैरवी अहम रही।

Leave a Reply

Next Post

छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे की हिरासत पर बवाल

शेयर करेएसएसपी कार्यालय में धरना; भारी पुलिस फोर्स तैनात छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           हल्द्वानी, 16 अक्टूबर 2026। हल्द्वानी में खनस्यूं डिग्री कॉलेज जा रहे छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे को दो घंटे हिरासत में लेने से भड़के लोगों ने शुक्रवार सुबह एसएसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खनस्यूं पुलिस और […]

You May Like

इंडोनेशिया की आग से सिंगापुर की हवा जहरीली....|....जर्जर सड़क और उड़ती धूल के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण....|....चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन....|....वर्ल्ड स्पाइन डे: कमर दर्द की चोट बेडरूम तक!....|....मध्यप्रदेश: 27% ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग....|....पूर्व जिला न्यायाधीश ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति को दी चुनौती....|....हिमाचल में ठिठुरन: बारिश-बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान....|....छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे की हिरासत पर बवाल....|....अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में एसआईटी ने पूरी की जांच....|....'भीड़ नहीं, अकेले खड़े होने के लिए चाहिए हिम्मत'