13 साल बाद रायपुर पुलिस के गिरफ्त में आया हत्या का आरोपी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 2010 में की थी युवक की हत्या, रिश्तेदारों के घर ली थी पनाह

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 अक्टूबर 2023। मध्यप्रदेश में हत्या कर छत्तीसगढ़ में छिपकर रह रहा आरोपी 13 साल बाद रायपुर पुलिस की गिरफ्त में आया। रायपुर क्राइम और साइबर यूनिट ने हत्या के आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है।आरोपी मनोज सिंह ने मध्यप्र देश के सिंगरौली जिले के बरहा टोला बरगवां इलाके का रहने वाला है। यहीं उसने साल 2010 में लूटपाट के बाद एक युवक की हत्या कर दी थी। इसमें मनोज के और भी साथी शामिल थे। वारदात को अंजाम देने के बाद मनोज भाग निकला था।

रिश्तेदारों के घर रह रहा था आरोपी

मध्य प्रदेश की स्थानीय पुलिस ने शुरुआती जांच कर आरोपी की कुछ दिनों तक खोजबीन की। गुजरते सालों में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इस दौरान आरोपी छुपते-छुपाते छत्तीसगढ़ भाग आया। आरोपी मनोज सिंह बीते 13 सालों से रायपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहा था।

ट्रांसपोर्ट कंपनी में कर रहा था काम

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद रायपुर आया और एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने लगा। उसे लगा था कि इतने सालों के बाद अब वो पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाएगा। लेकिन रायपुर पुलिस की एसीसीयू टीम को इस बात की भनक लग गई थी कि हत्या का आरोपी यहां छुपा है। इसके बाद पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।

MP पुलिस को सूचना दी गई

क्राइम ब्रांच टीआई गिरीश तिवारी ने बताया कि आरोपी साल 2010 में मध्यप्रदेश में एक युवक की हत्या करने के बाद से फरार था। जिसे सूचना मिलने के बाद हिरासत में लिया गया है। मध्यप्रदेश पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

"अपने मन की बात कार्यकर्ताओं की नाराजगी पेश करके !" : अंदर और बाहर के चक्कर में भरतपुर-सोनहत विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अभी तक घोषित नही ?

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान एमसीबी ( सरगुजा) —  चुनाव में जीत हार तो लगी रहती है। पार्टियां अलग-अलग तरह के कई सर्वे करा कर सर्वे ऐजेंसियों पर ही न जाने कितने रूपए खर्च कर देती होंगी ! फिर भी चुनाव में जीत एक ही की होती है […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'