साय कैबिनेट की बैठक कल, मोदी की गारंटी सहित कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 5 फरवरी से शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने कल यानि 24 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होगी। बता दें कि सत्ता में आते ही डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को आवास देने की वादे को पूरा कर दिया है और जल्द ही अन्य वादों को पूरा करने को लेकर मंथन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार साय कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होेगी। इसके साथ ही बजट सत्र और राजिम कुंभ को लेकर भी मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं इस कैबिनेट बैठक में सीएम साय और मंत्रियों के बीच धान की कीमत की अंतर की राशि का भुगतान और महतार वंदन योजना पर भी मुहर लग सकती है।

बता दें कि साय सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों से वादा किया था कि किसानों को धान का प्रति क्विंटल 3100 रुपए भुगतान किया जाएगा। लेकिन अभी तक किसानो को समर्थन मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। किसानों को अब अंतर की राशि का भुगतान किए जाने का इंतजार है। वहीं, प्रदेश की महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार दोनों गारंटियों पर मुहर लगा सकती है।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 जनवरी 2024। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने राजभवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'