चिलचिलाती धूप में निकलते ही सिर में होता है तेज दर्द, 5 घरेलू उपायों की लें मदद, मिनटों में मिल जाएगा आराम

शेयर करे

नई दिल्ली 28 अप्रैल 2023। गर्मी अपने शबाब पर है. तीखी धूप और धूल भरी हवा आसानी से सेहत को अपनी चपेट में ले सकती है. ऐसे में जिन लोगों को काम की वजह से या स्‍कूल कॉलेज के कारण दिन के वक्‍त धूप में निकलना पड़ता है, उन्‍हें अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखना बेहद जरूरी है. इन दिनों धूप और गर्मी की वजह से सिरदर्द की समस्‍या काफी कॉमन है. यही नहीं, डिहाइड्रेशन, सिर में भारीपन, चक्‍कर आना आदि भी लोगों को परेशान कर सकता है. ऐसे में अगर आप भी धूप में निकलते रहते हैं और इसकी वजह से तेज सिरदर्द की समस्‍या से जूझते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आप मिनटों में दर्द से आराम किस तरह पा सकते हैं.

गर्मी के मौसम में सिरदर्द की समस्‍या का घरेलू उपाय

खूब पिएं पानी
हेल्‍थलाइन
 के मुताबिक, गर्मी के मौसम में अगर आप धूप में जाते हैं, लेकिन इसकी वजह से सिर में तेज दर्द होता है तो आप घर आकर चेहरा आदि धोएं और ढेर सारा पानी पिएं. पानी पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और आप हाइड्रेट हो पाते हैं. बेहतर होगा कि आप साथ में पानी कैरी करें और बीच-बीच में पानी पीते भी रहें।

एसेंशियल ऑयल का करें इस्‍तेमाल

आपके सिर में अगर तेज दर्द है तो आप लिवेंडर या पिपरमिंट असेंशियल ऑयल साथ रखें और माथे, आंखों के आसपास उंगलियों की मदद से मसाज करें. कुछ ही देर में सिर का दर्द दूर हो जाएगा और आप बेहतर महसूस करने लगेंगे. आप इसकी खुशबू से भी काफी आराम महसूस करेंगे।

कोल्‍ड कंप्रेस लें
आप एक कपड़े में बर्फ बांध लें और सिर पर कंप्रेस करें. आप चाहें तो बर्फीले पानी में छोटे टॉवल को डुबोकर गाड़ लें और इससे माथे को दबाएं. कुछ ही मिनटों में आपको आराम मिल जाएगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।

आइस हर्बल टी पिएं
आप सिर दर्द को दूर करने के लिए हर्बल टी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. बेहतर होगा कि आप आइस टी का इस्‍तेमाल करें. आप चाहें तो नीबू की चाय, अदरक, लैवेंडर, पुदीना आदि की चाय पी सकते हैं. इससे आप तुरंत बेहतर महसूस करेंगे।

भोजन करें
कई बार मील स्किप करने की वजह से भी धूप में जाते ही सिर में तेज दर्द शुरू हो जाता है. इसलिए अच्‍छा होगा कि आप समय पर खाना खाएं और खाली पेट तपती धूप में ना जाएं. अगर आप हड़बड़ी में बिना खाए धूप में जाएंगे तो सिर में दर्द होगा ही .

Leave a Reply

Next Post

कुरूद विधानसभा के सेमरा बी. में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया 82 करोड़ 39 लाख 05 हजार रूपये के 65 निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 अप्रैल 2023। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कुरूद विधानसभा के प्रवास के दौरान सेमरा बी. में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कुल 82 करोड़ 39 लाख 05 हजार रूपये के 65 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 45 करोड़ 27 लाख 15 […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप