सरकारी दफ्तरों में बना घूसखोरी का नया रिकॉर्ड : पीएम मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कांकेर 02 नवंबर 2023। पीएम मोदी ने कांकेर में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पीएम ने कहा कि आज बस्तर की इस पावन धरती से मुझे भी भाजपा के संकल्प से जुड़ने का अवसर मिला है। भाजपा का संकल्प- छत्तीसगढ़िया पहचान को सशक्त करने का है। हर गरीब, आदिवासी, पिछड़े के हितों की रक्षा का है। छत्तीसगढ़ को देश के टॉप राज्यों में लाने का है।छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस ने टूटी-फूटी सड़कें दी हैं। आप लोगों को कांग्रेस ने बीमार-बदहाल स्कूल, अस्पताल दिए हैं। कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस शासन में आपको नौकरियों की बंदरबांट, हत्या, अपराध, हिंसा, यही सब कुछ मिला है। इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है- अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो!

गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हम आपके वर्तमान और भविष्य, दोनों की चिंता करते हैं। इसलिए बीते 9 वर्षों के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनका लक्ष्य एक ही रहा- गरीब का कल्याण। आपने देखा है, कोरोना का इतना बड़ा संकट आया। दुनिया के अनेक देशों में खाने का संकट पैदा हो गया। अपने गरीब भाई-बहनों को इस परेशानी से बाहर निकालने की चिंता भी आपके सेवक मोदी ने ही की। भाजपा सरकार ने आपके लिए मुफ्त राशन देने वाली योजना बनाई। लेकिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में इस योजना में भी घोटाला कर दिया।

आजादी के अनेक दशक तक कांग्रेस की सरकारें पूरे देश में रही हैं। लेकिन गरीब के घर शौचालय नहीं था, पानी की सुविधा नहीं थी, गैस कनेक्शन नहीं था, बैंक में खाता तक नहीं था। छत्तीसगढ़ में तो परिस्थतियां और भी विकट थीं। ये काम भी आपके आशीर्वाद से मोदी ही कर रहा है। मोदी को आपके स्वास्थ्य की, इलाज पर होने वाले खर्च की भी चिंता है। बस्तर से ही मैंने आयुष्मान भारत योजना के तहत गांव-गांव अच्छे अस्पताल बनाने के अभियान की शुरुआत की थी। आज देश के लोगों ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में भी तमाम ऐसे ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ बनाए गए हैं।

मोदी की गारंटी यानि हर गारंटी पूरा होने की गारंटी। 9 साल पहले तक जो काम असंभव लगते थे, वो काम भी हमने पूरे किए हैं, क्योंकि उनकी गारंटी मोदी ने दी थी। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण भी मोदी ने ही पक्का किया है। देश के इतिहास में पहली बार भाजपा ने एक आदिवासी परिवार की बेटी को राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया, लेकिन कांग्रेस ने उनका भी विरोध किया। उनके खिलाफ अपप्रचार किया, भला बुरा कहा, कांग्रेस का ये विरोध भाजपा के खिलाफ नहीं था, बल्कि आदिवासी बेटी के विरोध में था।

गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है

पीएम मोदी ने कहा कि ‘गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हम आपके वर्तमान और भविष्य दोनों की चिंता करते हैं। इसलिए बीते नौ वर्षों के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनका लक्ष्य गरीब का कल्याण, आदिवासी का कल्याण ही रहा है।’

कांग्रेस और विकास एक साथ नहीं रह सकते: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘कांकेर में भाजपा के लिए भारी समर्थन देखा जा सकता है। भाजपा का मिशन छत्तीसगढ़ की पहचान को मजबूत करना है। भाजपा का मिशन आदिवासियों और पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा करना है। भाजपा का मिशन छत्तीसगढ़ को शीर्ष पर लाना है। कांग्रेस और विकास एक साथ नहीं रह सकते।’

इस चुनाव से तय होगा आपके बच्चों का भविष्य

पीएम मोदी ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य की जनता और बीजेपी ने मिलकर काम किया। जब तक कांग्रेस की सरकार रही वो यहां बीजेपी सरकार से लड़ते रहे, लेकिन फिर भी हमने यहां के विकास के लिए काम किया। यह चुनाव सिर्फ एक विधायक या मुख्यमंत्री चुनने के लिए नहीं है, बल्कि यह आपका और आपके बच्चों का भविष्य तय करने का चुनाव है।’

केवल कांग्रेस नेताओं और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति में विकास हुआ

पीएम मोदी ने कहा कि ‘आपने पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार की विफलता देखी है। इन वर्षों में केवल कांग्रेस नेताओं और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति में विकास हुआ। उनके बंगले और कारों की संख्या में वृद्धि हुई। गरीबों ने क्या किया? कांकेर और बस्तर के दलित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों को क्या मिला? कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को जर्जर सड़कें और खराब हालत वाले अस्पताल और स्कूल दिए। कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : 6447 मतदाताओं ने घर से वोट डालने का किया फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 02 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ में 80 वर्ष से अधिक उम्र के तथा दिव्यांग (40 प्रतिशत से अधिक) 6447 मतदाताओं ने वोट डालने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की सुविधा का लाभ उठाते हुए डाक मतपत्र के माध्यम से घर से ही मतदान करने का फैसला […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप