आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की हुई मौत, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 27 सितम्बर 2023। कोरबा में लगातार पिछले तीन दिनों से रुक रुककर झमाझम बारिश और आकाशी बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण आम लोगों के जीवन पर काफी असर पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, सर्वमंगला रोड कनकी स्थित सोनपुरी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे मवेशी गांव के आसपास थे। जहां अचानक तेज बारिश होने लगी, इसके बाद सभी मवेशी गांव के पास महुआ पेड़ के नीचे चले गए। अचानक आकाशी बिजली गिरने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, कुछ मवेशी बच गए। ग्रामीण जब खेत पर काम करने गए उनकी नजर पड़ी। तब उन्होंने इसकी सूचना गांव में जाकर मवेशियों के मालिक को दी।

खेत में खड़े मवेशियों की बची जान

इस दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में 6 मवेशी आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत मवेशियों में 3 गाय, 2 बछड़े और एक बैल है। वहीं जो मवेशी खेत में ही थे, उनकी जान बच गई।

मवेशी मालिकों ने प्रशासन से मांगा मुआवजा

खेत में काम करने गए एक किसान की नजर मरे हुए मवेशियों पर पड़ी, तो उसने गांव में जाकर इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृत मवेशियों के मालिकों ने बताया कि गायें दूध दे रही थीं, उनकी मौत से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। लोगों ने कहा कि इससे पहले ऐसी घटना नहीं हुई थी। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Next Post

सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 27 सितम्बर 2023। 25 सितंबर से शुरू हुए  3 दिवसीय राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 5 संभागों से आए 1906 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें रायपुर संभाग के 383 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 122, 18 से 40 वर्ष तक के 133 एवं […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर