देशभर में 27,254 नए केस और 219 मौतें दर्ज, 20 हजार से ऊपर मामले सिर्फ केरल से

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 सितम्बर 2021। कोरोना मामलों को लेकर सोमवार का दिन राहत लेकर आया। बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,254  नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 219 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 37,687 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। कोरोना केस में आ रही गिरावट से हालात सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, केरल में कोरोना का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। राज्य में कोरोना के दैनिक मामले 25 हजार से ऊपर आ रहे हैं। वहीं, 150 से ज्यादा लोग कोरोना की वजह से दम तोड़ रहे हैं। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट यहां पर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। देशभर में कोरोना की संख्या में कमी टीकाकरण अभियान को तेज करने से आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीनेशन ड्राइव तेज होने की वजह से कोरोना के नए मामले कम हो रहे हैं। 

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-27,254 
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-37,687
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें-219 
  • बीते 24 घंटे में कोरोना टीका- 53.38 लाख
  • देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3.74 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.32 करोड़
  • अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.24 करोड़
  • अब तक कुल मौतें- 4,42 लाख
  • अब तक कुल कोरोना टीका- 74.38 करोड़

छह राज्यों में कोरोना की पहली खुराक सौ फीसदी पूरी

कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण कवच बनकर सामने आ रहा है। टीका लेने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका कम होती है। देश के छह राज्यों में कोरोना की पहली खुराक का वैक्सीनेशन अभियान 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। पिछले महीने हिमाचल प्रदेश को सबसे पहले यह कामयाबी मिली थी और अब इस सूची में पांच और राज्यों के नाम शामिल हो गए हैं। इन सभी छह राज्यों में कोरोना की पहली खुराक का 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। 

Leave a Reply

Next Post

विराट कोहली कप्तानी से देंगे इस्तीफा? T20 WC के बाद लिमिटेड ओवरों के लिए रोहित शर्मा होंगे टीम इंडिया के कप्तान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 सितम्बर 2021। भारतीय क्रिकेट टीम के अंदर सफेद बॉल क्रिकेट के लिए आने वाले समय में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्तूबर और ऩवंबर में खेले जाने वाले टी-20 विश्व […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग