धोनी को हमेशा अपना कप्तान मानेंगे विराट कोहली, कुछ ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 07 जुलाई 2021। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है। धोनी की कप्तानी में विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जगह बनाई, तो वहीं विराट की कप्तानी में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों के बीच हमेशा से अच्छी दोस्ती देखने को मिली है। विराट भी धोनी के साथ अपनी बॉन्डिंग पर हमेशा से खुलकर बोलते रहे हैं। दिसंबर 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और विराट टेस्ट कप्तान बने थे, इसके बाद धोनी ने जनवरी 2017 में लिमिटेड ओवर फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी। इसके बाद से विराट की कप्तानी में धोनी खेले, लेकिन मैदान पर ऐसा लगता था कि दोनों मिलकर कप्तानी कर रहे हैं। विराट पहले भी कई बार कह चुके हैं कि धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे। धोनी अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं और विराट ने अपने कप्तान को खास अंदाज में इसकी बधाई दी है।

विराट कोहली ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल की फोटो शेयर की है, जिसमें धोनी के साथ वह तिरंगे में लिपटे हुए हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।’ विराट कह चुके हैं कि उन्होंने धोनी जैसा क्रिकेटिंग ब्रेन किसी और में नहीं देखा है। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी (2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) जीती हैं। इनमें से दो बार विराट कोहली भी टीम का हिस्सा रहे हैं। 2007 टी20 वर्ल्ड कप में विराट टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।

धोनी ने जुलाई 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था और यह मैच था 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर चले गए। 15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया। धोनी फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते नजर आते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

ईडी ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के दामाद को किया गिरफ्तार, भूमि सौदा मामले में हुई कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 07 जुलाई 2021। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री और एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के दामाद गिरीश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरीश चौधरी की गिरफ्तारी पुणे एमआईडीसी भूमि सौदा से जुड़े धनशोधन मामले में हुई है। गिरीश चौधरी को […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान